फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If the wife and son did not come from their maternal home, they gave their life

ससुराल पक्ष ने पत्नी व बेटे को घर नहीं भेजा तो पति ने लगाया फंदा

Fri, 18 Dec 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
If the wife and son did not come from their maternal home, they gave their life
बल्लभगढ़। मायके गई पत्नी और बेटे को वापस न भेजने से परेशान पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मायके वालों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आदर्शनगर हरिविहार निवासी शेर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके बडे़ लड़के कपिल की शादी करीब 11 साल पहले गाजियाबाद के अम्माजी आश्रम निवासी कमलेश की बेटी तुलसी से हुई थी। कपिल का चार साल का बेटा भी है। करीब 6-7 महीने से तुलसी मायके गई हुई है। आरोप है कि फोन करने पर बार-बार तलाक व मुकदमे की धमकी देती है। कपिल कई बार अपनी पत्नी व बेटे को लेने के लिए गाजियाबाद गया, लेकिन उसकी पत्नी तुलसी बच्चे को छुपा देती थी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले 10-12 लोगों के साथ उनका परिवार तुलसी को लेने गाजियाबाद गए थे। आरोप है कि वहां मायके वालों ने उसके साथ मारपीट की और काफी बेइज्जती की। उन्होंने कपिल को सभी के सामने थप्पड़ मारे। उसके बाद से दीपक, सुनील, मीनू व सुनील नामक लड़के कपिल को आये दिन फोन कर प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से परेशान होकर कपिल ने बृहस्पतिवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed