फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If the tax is not paid, the property of the big defaulters will be sealed, the corporation had sent notice to 20 thousand people, yet they are not depositing

कर नहीं चुकाने पर बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी सील, निगम ने 20 हजार लोगों को भेजा था नोटिस, फिर भी नहीं कर रहे जमा

Fri, 11 Mar 2022 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
If the tax is not paid, the property of the big defaulters will be sealed, the corporation had sent notice to 20 thousand people, yet they are not depositing
फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से संपत्तिकर के बड़े बकाएदारों को 15 दिन पहले नोटिस भेज दिया गया था, फिर भी काफी लोगों ने अब तक कर नहीं जमा करवाया है। अब निगम प्रशासन ऐसे लोगों की संपत्ति सील करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

निगम पिछले साल से ही संपत्तिकर वसूली पर जोर दे रहा है। इसके लिए सीलिंग कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को संपत्तिकर देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। निगम सरकार की ओर से कर पर मिल रहे छूट की जानकारी भी दे रहा है, जिससे लोग योजना का लाभ उठाकर 31 मार्च तक संपत्तिकर जमा करा सकें। साल 2007 सर्वे के अनुसार, निगम क्षेत्र में 2.5 लाख प्रॉपर्टी हैं। इस वित्त वर्ष में अब 20 दिन ही बचे हैं। प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के सभी क्लर्क को प्रमुख बकायेदारों से जल्द पैसे जमा करवाने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर भवनों की सील करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश हैं। निगम ने करीब 20 हजार बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजे हैं। इनके पास 50 हजार से ज्यादा कर बकाया है। बता दें कि प्रदेश सकार बकाया संपत्तिकर पर ब्याज की छूट दे रहा है। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष के टैक्स पर 25 प्रतिशत की छूट दी गई है। यह छूट मौजूदा वित्त वर्ष की समाप्ति यानी 31 मार्च तक ही है।
विज्ञापन

ऑनलाइन जमा करें कर
क्षेत्रीय कराधान अधिकारी (मुख्यालय) विजय सिंह ने बताया कि सरकार कर में छूट दे रही है। सरकार साल 2010-2011 से 2020-21 तक के संपत्तिकर मेें ब्याज की एक मुश्त छूट दे रही है। 31 मार्च के बाद 1.5 प्रतिशत की दर से ब्याज पर ब्याज वसूला जाएगा। संपत्तिकर https://online.ulbharyana.gov.in/eforms/PropertyTax.aspx पर जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed