फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If the money was not given for alcohol, then the wife was bitten with a tooth

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी को दांत से काटा

Mon, 05 Jul 2021 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
If the money was not given for alcohol, then the wife was bitten with a tooth
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में रहने वाली एक व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी पत्नी को दांत से काटकर लहूलुहान कर दिया। आरोपी ने महिला की पीठ पर भी बुरी तरह से काट लिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि घर में मौजूद अन्य लोगों ने भी मामले में हस्तक्षेप नहीं किया। सूरजकुंड थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2010 में उसकी शादी आशीष से हुई थी। उनकी एक बेटी 10 साल और दूसरी की उम्र छह साल है। पति शराब पीने का आदी है। कुछ दिन पहले दो जुलाई की रात करीब नौ बजे आशीष शराब पीकर घर आया और महिला से मारपीट करने लगा। आशीष महिला से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। महिला के मना करने पर उसने पीठ पर अपने दांतों से काट लिया। आरोप है कि परिवार ने भी महिला को बचाने की कोशिश नही की। जैसे-तैसे पीड़िता अपने पति से बचकर सूरजकुंड थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed