फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If such a situation prevails, the third wave may dominate despite the preparations.

ऐसे हालात रहे तो तैयारियों के बावजूद हावी हो सकती है तीसरी लहर

Sat, 26 Jun 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
If such a situation prevails, the third wave may dominate despite the preparations.
फरीदाबाद। कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह से गई भी नहीं कि लोग अब फिर से लापरवाह हो गए हैं। शहर मेें अब ऐसे हालात हो गए हैं कि मानों तीसरी लहर को न्यौता देने पर लोग आमादा हों। शनिवार को शहर में इसी तरह के हालात नजर आए। अमर उजाला की टीम ने जिले के कई सार्वजनिक जगहों के हालात देखे, जहां नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थीं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में सामाजिक दूरी नदारद
सुबह 11 बजे बीके सिविल अस्पताल में टीकाकरण से लेकर कोरोना जांच के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी थी। कई लोगों ने मास्क लगाया तो कई ने सभी नियमों को ताक पर रख दिया था। सामाजिक दूरी पूरी तरह से नदारद दिखी। लोग एक दूसरे के काफी करीब खड़े हुए थे। लेकिन कोई भी उन्हें रोकने-टोकने वाला नहीं था।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ अस्पताल में भी नहीं हो रहा पालन
बल्लभगढ़ की एम्स शाखा में शनिवार दोपहर 12 बजे कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ती दिखाई दी। यहां टीकाकरण के लिए कोरोना जांच कर माहौल एक सा ही रहा, जबकि अस्पताल में कोरोना को लेकर सतर्कता ज्यादा बरती जानी चाहिए। लंबी लाइन में खड़े ज्यादातर लोगों के मुंह पर मास्क नहीं था। उसी के साथ उनके बीच सामाजिक दूरी भी नदारद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ी भीड़ को नहीं कोरोना की परवाह
जिले में बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आई। इसमें शहर के एनआईटी क्षेत्र की एनआईटी-1 की मार्केट सहित, ओल्ड फरीदाबाद में लोगों की भारी भीड़ रही। लोग खरीदारी के लिए जरूर दौड़-भाग करते नजर आए लेकिन नियमों की पालना इस दौड़ में कहीं भूल गए। लोग बाजार में उमड़े तो कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ गई। लोगों के चेहरे पर मास्क दिखाई नहीं दिया। सामाजिक दूरी भीड़ में कहीं नजर ही नहीं आई। इसी तरह बल्लभगढ़ की घंटाघर और चावला कालोनी की मार्केट में सुबह से भारी भीड़ रही। दुकानों पर लोग खरीदारी के दौरान न तो मास्क और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed