फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If shopkeepers do not remove encroachment then bulldozer will be used

Faridabad News: दुकानदारों ने नहीं हटाया अतिक्रमण तो चलेगा बुलडोजर

Thu, 14 Aug 2025 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
If shopkeepers do not remove encroachment then bulldozer will be used
सेक्टर 63- 64 में डिवाइडिंग रोड बनाएगा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 63- 64 में डिवाइडिंग रोड बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से कुछ दिन पहले ऊंचागांव की पांच नंबर चुंगी पर बनी दुकानों के आगे निशानदेही कर दी गई है। अगर दुकानदारों की ओर से जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विभाग की ओर से पीला पंजा चलाया जाएगा।
ऊंचागांव की पांच नंबर चुंगी पर रहने वाले लोगों ने बताया कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की थी। जमीन को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पैसे देकर खरीद लिया था। उस समय 20 से 25 मकान बने हुए थे लेकिन धीरे-धीरे मकानों की संख्या बढ़ती गई। उस दौरान विभाग की ओर से लोगों को यह भी कह दिया गया था कि अगर भविष्य में इस जगह से कोई रास्ता या कोई हाईवे गुजरेगा तो उनके मकानों को तोड़ा नहीं जाएगा। कुछ साल पहले सेक्टर 62, 63, 64 व 65 को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से बसाया गया है।
विज्ञापन

इन सेक्टर को जाने के लिए डिवाइडिंग रोड बनानी है। इसलिए ऊंचा गांव पांच नंबर चुंगी के पास बनी दुकानों व मकानों के आगे विभाग की ओर से निशानदेही कर दी गई है। साथ ही दुकानदारों को नोटिस भी दिए गए हैं कि वह जल्दी अतिक्रमण को हटा लें अन्यथा उनकी ओर से पीला पंजा चलाकर तोड़-फोड़ की जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ राजपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी ओर से दुकान और घरों के आगे निशानदेही की गई है क्योंकि सेक्टर 63-64 के लिए डिवाइडिंग रोड बनानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed