फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If brother doesn't get justice, I will commit suicide: Bittu Bajrangi

भाई को नहीं मिला न्याय तो कर लूंगा आत्मदाह: बिट्टू बजरंगी

Fri, 22 Dec 2023 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
If brother doesn't get justice, I will commit suicide: Bittu Bajrangi

विज्ञापन
फरीदाबाद। भाई को न्याय नहीं मिला तो मैं आत्मदाह कर लूंगा। मैं अंदर से टूट चुका हूं, न्याय के लिए आखिरी सांस तक लड़ूंगा और जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री कार्यालय भी जाऊंगा। यह बातें नूंह हिंसा के आरोपी और गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। बिट्टू ने रविवार को प्याली चौक पर बने पार्क में लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया है। पंचायत में लिए गए फैसले के आधार पर ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
एनआईटी तीन स्थित चिमनीबाई धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी ने पुलिस पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई पर हुआ जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ढिलाई बरत रही हैं। पुलिस पर किसी तरह का दबाव है जो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। बिट्टू ने यहां तक कह डाला कि आरोपी अरमान के घर पर रेड के दौरान पुलिस को एक देसी कट्टा और कुछ कारतूस भी मिले हैं लेकिन पुलिस मामले को दबाने पर लगी है। खुद उनके समर्थक ने अरमान के घर में हथियार देखा है। नाम बताने पर उल्टा पुलिस उनके समर्थक को परेशान करने लग जाएगी। रविवार सुबह ग्यारह बजे उन्होंने प्याली चौक स्थित पार्क में उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को आने की अपील की है। बिट्टू ने बताया उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से हिंदू समाज से जुड़े सभी बड़े संगठनों को आने की अपील की है। पंचायत के दौरान ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। भाई के न्याय दिलाने के लिए वे आत्मदाह तक करने को तैयार हैं। जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी जाएंगे।
विज्ञापन

---
बीस सीसीटीवी और पचास लोगों से पूछताछ पर साबित नहीं हो रहे महेश के बयान
इधर पुलिस की पांच टीमें महेश के दिए बयान पर जांच में जुटी हैं। दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। अभी तक की जांच में महेश के बयान के मुताबिक कोई भी सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने अभी तक बीस सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। जिसमें से दस की हार्डडिस्क को कब्जे में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचास से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है जिसमें से बीस के बयान पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि महेश घटना स्थल पर अकेला ही था। उसने काफी मात्रा में शराब पी रखी थी। घटना स्थल के आसपास किसी संदिग्ध कार को आते जाते नहीं देखा गया है। जिस अरमान का नाम महेश ने शिकायत में लिखवाया है। वह एक फुटेज में रात ग्यारह बजे अपने घर में जाता दिखाई दे रहा है और सुबह करीब सात बजे बाहर आया है। उसके फोन की लोकेशन भी घटना स्थल की नहीं है।
-
पुलिस आयुक्त भी कर चुके हैं मौके का निरीक्षण
सोमवार 18 दिसंबर सुबह करीब साढे दस बजे पुलिस आयुक्त राकेश आर्य खुद घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे। उनके साथ एसआईटी की टीम भी मौजूद रही। दरअसल पीड़ित महेश पांचाल के बार-बार बयान बदलने के कारण भी पुलिस को जांच करने में समय लग रहा है। महेश ने पुलिस को कहा था कि वैगनआर कार में आए चार से पांच आरोपियों ने उस पर हमला किया है। एक ने उससे बिट्टू के भाई होने के बारे में पूछा और अन्य ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इलाका मजिस्ट्रेट को दिए बयान में महेश ने अरमान के नाम का जिक्र नहीं किया। साथ ही बताया कि करीब बाहर लोग हमला करने आए थे। ऐसे में सवाल उठता है एक कार में बारह लोग कैसे सवार हो सकते हैं।

-
ये है पूरा मामला
13-14 दिसंबर की रात चाचा चौक के पास स्थित बाबा फल एवं सब्जी मंडी में बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल को कुछ शरारती तत्वों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का प्रयास किया। महेश ने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महेश ने पुलिस को दी शिकायत में अरमान को पहचानने का दावा किया है। पुलिस आयुक्त ने एसीपी क्राइम अमन यादव की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed