{"_id":"69b05d8dc9fa83f6370933da","slug":"if-a-vehicle-is-parked-on-the-road-outside-the-mall-legal-action-will-be-taken-against-the-management-as-well-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64652-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मॉल के बाहर सड़क पर गाड़ी खड़ी करवाई तो प्रबंधन पर भी होगी कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मॉल के बाहर सड़क पर गाड़ी खड़ी करवाई तो प्रबंधन पर भी होगी कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के बड़े मॉल के बाहर लगने वाले जाम और अवैध पार्किंग से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने अब सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) जयवीर सिंह ने मंगलवार को शहर के प्रमुख मॉल जैसे पेबल डाउनटाउन, क्राउन प्लाजा, एल्डिको वन और मॉल ऑफ फरीदाबाद के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
डीसीपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मॉल के बाहर सड़क किनारे वाहन खड़े पाए गए, तो न केवल वाहन चालक बल्कि मॉल प्रबंधन के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अक्सर देखा जाता है कि सप्ताहांत पर भीड़ बढ़ने के कारण लोग अपनी गाड़ियां मॉल के बाहर मुख्य सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं, जिससे घंटों जाम लगा रहता है। पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि मॉल प्रशासन अपने अंदर के पार्किंग स्थलों का पूरा इस्तेमाल सुनिश्चित करें और बाहर सड़क पर गाड़ियां न लगने देने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक मार्शल तैनात करें। इसके अलावा प्रवेश और निकास द्वारों पर स्पष्ट संकेतक लगाने को भी कहा गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे अपनी गाड़ियां केवल निर्धारित पार्किंग में ही खड़ी करें और किसी भी शिकायत के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 0129-2267201 पर संपर्क करें। संवाद