फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   I, her husband, summoned the school teacher and killed her.

Faridabad News: मैं उसका पति, स्कूल में शिक्षिका को बुलाया और कर दी हत्या

Mon, 03 Aug 2026 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
I, her husband, summoned the school teacher and killed her.
आरोपी करीब पांच मिनट तक स्कूल परिसर में घात लगाकर इंतजार करता रहा
विज्ञापन

सचिन कुमार
फरीदाबाद। सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे सिरफिरे युवक ने शिक्षिका संध्या की हत्या कर दी। आरोपी करीब पांच मिनट तक स्कूल परिसर में घात लगाकर इंतजार करता रहा।
उसने गेट पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी को झांसा देते हुए कहा कि बोलना कि पति विक्की आया है। गेट पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी ने जब संध्या को यह संदेश पहुंचाया, तो वह तुरंत बाहर आ गई। दरअसल, संध्या का मोबाइल फोन खराब था। इस वजह से उसे लगा कि उसका पति विक्की ही किसी जरूरी काम से या घर की कोई बात करने के लिए स्कूल आया होगा। जैसे ही संध्या मुख्य गेट के पास पहुंची, आरोपी ने उसे खींचकर पजामे की जेब से चाकू निकालकर कई वार किए।
विज्ञापन


आरोपी अमित लगातार संध्या को परेशान करता था। आरोपी की हरकतों से तंग आकर संध्या ने कुछ समय पहले उसके खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस समय आरोपी ने पंचायत व पुलिस के सामने सभी से माफी मांग ली थी और मामला शांत हो गया था। हालांकि, आरोपी अंदर ही अंदर इस बात को लेकर रंजिश रखने लगा था और इसी बदले की भावना में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय आरोपी ने महज 32 सेकंड के भीतर शिक्षिका पर ताबड़तोड़ हमला किया। डॉक्टरों के अनुसार, शिक्षिका के चेहरे, छाती और पेट के अलावा गले पर लगा गहरा और प्राणघातक वार अत्यधिक खून बहने का कारण बना, जो संध्या की मौत की मुख्य वजह रहा। जांच में सामने आया कि संध्या सिकरौना से पहले गांव कोट स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। वहां करीब दो से तीन महीने काम किया था। इसी दौरान वह आरोपी अमित के संपर्क में आई थी। बाद में कम वेतन होने के कारण संध्या ने वह स्कूल छोड़ दिया था। शिक्षिका संध्या का मोबाइल फोन खराब चल रहा था। जब सुरक्षाकर्मी ने पति के आने की बात कही, तो संध्या को लगा कि उसका पति विक्की वास्तव में किसी जरूरी काम या घर की किसी बात के सिलसिले में स्कूल आया होगा। इसी वजह से वह बिना किसी संदेह के बाहर आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर दी थी धमकी- पहले पति को मारूंगा
जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित सिरफिरेपन की हदें पार कर चुका था। वारदात से कुछ दिन पहले उसने संध्या को फोन करके धमकी दी थी कि पहले तेरे पति को मारूंगा। इस धमकी के बाद सोमवार को आरोपी ने सीधे स्कूल पहुंचकर खुद को विक्की बताकर संध्या को बाहर बुलाया और पजामे की जेब से चाकू निकालकर उन पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। मूलरूप से डबुआ (बल्लभगढ़) निवासी संध्या की शादी फिरोजपुर कलां निवासी विकास उर्फ विक्की से करीब 12 साल पहले हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। संध्या अपने पीछे पति के अलावा एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है।


बिना नंबर प्लेट की बाइक से आया था हमलावर
वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी किसी साथी को साथ नहीं लाया था। वह अकेले ही बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर आया था ताकि पहचान न हो सके और वारदात के बाद आसानी से भाग सके। प्रत्यक्षदर्शी एवं स्कूल संचालक तेजपाल ने बताया कि स्कूल के बाहर सड़क के रखरखाव (मेंटेनेंस) का काम चल रहा है। धूल-मिट्टी से बचने के लिए उस रास्ते से गुजरने वाले लोग अक्सर मुंह पर कपड़ा या नकाब बांधकर निकलते हैं। यही वजह थी कि आरोपी को नकाब में देखकर किसी को उस पर कोई संदेह नहीं हुआ। वारदात को अंजाम देकर भागे आरोपी को पकड़ने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया। एवीटीएस सिकरौना की टीम ने तकनीकी सहायता और सूत्रों की मदद से मुस्तैदी दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी अमित को आलमपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed