{"_id":"6ae24e02640778cd00043dc0","slug":"husbands-will-also-observe-a-fast-for-the-long-life-of-their-wives-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83982-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पत्नी की लंबी उम्र के लिए पति भी रखेंगे व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पत्नी की लंबी उम्र के लिए पति भी रखेंगे व्रत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कभी पत्नी के समर्पण और पति की लंबी उम्र की कामना तक सीमित मानी जाने वाली करवाचौथ की परंपरा अब बदल रही है। चांद के इंतजार में भूखी-प्यासी रहने वाली पत्नियों के साथ अब पति भी कदम से कदम मिला रहे हैं। कोई पत्नी के साथ दिनभर निर्जला व्रत रख रहा है, तो कोई पूजा से लेकर चांद के दीदार तक हर रस्म में उसका हमसफर बन रहा है। बदलते समय में करवाचौथ अब केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और बराबरी के उस रिश्ते का प्रतीक बन गया है।
करवाचौथ प्रेम और विश्वास जताने का अवसर है। पत्नी के साथ व्रत रखने से उसकी भावनाओं को समझने और सुख-दुख में बराबर साथ निभाने का अहसास होता है। इससे रिश्ते में अपनापन और सहयोग बढ़ता है।- हेमंत शर्मा, निवासी बल्लभगढ़
करवाचौथ प्रेम और विश्वास का त्योहार है। व्रत रखने से पत्नी के साथ सम्मान और भावनात्मक रिश्ता जुड़ता है। रिश्ते में दोनों की भावनाएं और जिम्मेदारियां बराबर होनी चाहिए।- ललित कुमार, निवासी बल्लभगढ़