{"_id":"61037eed8ebc3e58571bf07b","slug":"husband-gang-raped-wife-along-with-two-companions-in-palwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पति ने दो साथियों संग मिलकर पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में बंधक बनाकर की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: पति ने दो साथियों संग मिलकर पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में बंधक बनाकर की दरिंदगी
Fri, 30 Jul 2021 09:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हथीन/पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, हथीन/पलवल
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 30 Jul 2021 09:54 AM IST
सार
जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म एवं अन्य धाराएं केस में जोड़ दी गई हैं। विवाहिता के साथ कुर्थला गांव के जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पलवल के हथीन एक गांव से संदिग्ध हालत में लापता हुई विवाहिता पुलिस को मिल गई है। उसे अदालत में पेश किया गया। पीड़िता ने बयान दिया है कि 23 जुलाई की रात को कुर्थला गांव के जंगल में बंधक बनाकर तीन लोगों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
युवती का मेडिकल करा दिया गया है। पति समेत तीन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म एवं अन्य धाराएं केस में जोड़ दी गई हैं। विवाहिता के साथ कुर्थला गांव के जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों में पीड़िता के पति एवं अन्य निकट संबंधी भी हैं। इस संदर्भ में पीड़िता के भाई ने हथीन थाना में 25 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराकर महिला की खोज की गुहार लगाई थी। पीड़िता जोकि बहीन थाना क्षेत्र की निवासी है, उसका विवाह थाना क्षेत्र के गांव में हुआ था।
विज्ञापन
पति ने दूसरी शादी भी कर ली थी। वह अपने मायके में रह रही थी। भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है कि पीड़िता को उसके पति ने ससुराल में बुला लिया था। उसके बाद वह अचानक लापता हो गई। अब पुलिस को मिलने के बाद उसके बयान कराए गए हैं। जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नशीला पदार्थ पिलाकर पति ने ही किया दुष्कर्म
वहीं, पलवल महिला पुलिस ने एक व्यक्ति पर अपनी ही पत्नी के साथ उसके मायके में जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। वह मायके में बच्चों को लेकर रह रही है। पुलिस में शिकायत करने पर उसे तथा उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी देकर गया।
महिला थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी बेटी व दामाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसे सुलझाने के लिए दोनों तरफ से पुलिस में शिकायत दी गई थी। जिसके बाद उसकी बेटी अपने बच्चों के साथ मायके में ही आकर रहने लगी। आरोप है कि 27 जुलाई को उसका दामाद उनके घर पर अपनी पत्नी से मिलने आया।
उन्होंने अपनी बेटी व दामाद को छत पर बने कमरे में बात करने के लिए भेज दिया, ताकि दोनों के बीच का विवाद सुलझ जाए। जब दामाद वापस चला गया तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उनकी बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी थी तथा उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे।
होश आने पर उनकी बेटी ने बताया कि उसके पति ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते हुए उसे वह पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भी गया है। पुलिस अधिकारी रेणु ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।