फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband disappeared from home without informing, wife expressed suspicion of kidnapping

Faridabad News: घर से बिना बताए पति गायब, पत्नी ने जताया अपहरण का शक

Sat, 27 Apr 2024 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Husband disappeared from home without informing, wife expressed suspicion of kidnapping
जाने से पहले कपड़ों में रखा था आरोपियों के नाम का नोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव अटाली निवासी एक ग्रामीण घर से बिना बताए कहीं चला गया। उसकी पत्नी का आरोप है कि छह आरोपियों ने उसका अपहरण किया है। जाने से पहले उन्होंने घर में रखे कपड़ों में एक नोट छोड़ा रखा था, जिसमें छह आरोपियों के नाम लिखे हुए हैं। थाना छांयसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव अटाली निवासी पिंकी रानी ने बताया कि पति कृष्ण पशु चारा को एक स्थान से दूसरे स्थान लाने-ले-जाने का काम करते हैं। 25 अप्रैल की दोपहर को वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। कृष्ण ने उनके देवर राहुल को फोन कर बुलेट लेकर आने की बात कही। इसके बाद से कृष्ण का मोबाइल बंद आ रहा था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं आया। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि 26 अप्रैल की सुबह जब वह घर के अंदर रखे पति के कपड़ों को चेक कर रही थी तो उसमें एक नोट मिला। इसमें छह आरोपियों के नाम लिखे हुए थे। पिंकी का आरोप है कि आरोपियों ने उनके पति का अपहरण किया है। थाना प्रभारी रणबीर ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों के नाम संदिग्ध हैं। इसलिए जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed