फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband arrested for life threatening attack on wife

पति की हैवानियत: पत्नी की गर्दन और हाथ पर ब्लेड से किया हमला, इस बात को लेकर चढ़ा पारा, आरोपी युवक गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 11:10 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 16 Jul 2026 11:10 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने पति बबलू उर्फ आकाश को पत्नी पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया। घरेलू विवाद के चलते 13 जुलाई को बसंतपुर कॉलोनी में हमला हुआ था।

विज्ञापन
Husband arrested for life threatening attack on wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में पत्नी पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बबलू उर्फ आकाश (22) निवासी गांव मनोहरपुर जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी भारत कॉलोनी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस ने उसे वजीरपुर रोड स्थित भारत कॉलोनी से गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाना पल्ला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी बेटी और दामाद आकाश उर्फ बबलू के बीच पिछले कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रंजिश के चलते 13 जुलाई को आरोपी ने उनकी बेटी की गर्दन और हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता ने प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। करीब एक माह से पीड़िता अपने मायके बसंतपुर कॉलोनी में रह रही थी। आरोपी कई बार उसे वापस अपने साथ ले जाने पहुंचा लेकिन पत्नी के इनकार करने पर वह नाराज हो गया। इसी नाराजगी में आरोपी ने 13 जुलाई को मायके पहुंचकर पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी मजदूरी का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed