{"_id":"6ac548a20ab26a940d0e15d9","slug":"husband-accused-of-dowry-murder-gets-bail-after-key-witnesses-turn-hostile-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81979-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुख्य गवाहों के पलटने पर दहेज हत्या के आरोपी पति को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुख्य गवाहों के पलटने पर दहेज हत्या के आरोपी पति को जमानत
विज्ञापन
फरीदाबाद। दहेज हत्या के मामले में जनवरी 2024 से जेल में बंद आरोपी पति दिनेश कुमार पांडे को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा की अदालत ने तीसरी अर्जी पर नियमित जमानत दे दी है। अदालत ने मुख्य गवाहों के बयानों में आए बदलाव और सह-आरोपियों से समानता को जमानत का मुख्य आधार माना।
मामले के अनुसार, छह फरवरी 2021 को कविता पांडे की शादी दिनेश से हुई थी। 14 जनवरी 2024 को वह संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी मिली थी। पुलिस ने मृतका के भाई मोहन भट्ट की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर दिनेश को गिरफ्तार किया था। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता भाई मोहन भट्ट और हिमांशु भट्ट अदालत में अभियोजन के दावों से मुकर गए। मोहन ने बताया कि कविता अवसादग्रस्त थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या की। अदालत ने पाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था और आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। परिस्थितियों में बदलाव को देखते हुए अदालत ने दिनेश को एक लाख रुपये के जमानती बॉन्ड पर रिहा करने के आदेश दिए। संवाद