फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband absconded with minor sister-in-law after expelling pregnant wife from home in Faridabad

गलत इरादों वाला इरशाद: गर्भवती पत्नी को घर से निकाल नाबालिग साली संग हुआ फरार, सास ने दामाद के खिलाफ कराया केस

Mon, 19 Dec 2022 09:29 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Dec 2022 09:29 PM IST
सार

आरोप है बड़ी बेटी गर्भवती हुई तो इरशाद ने उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। दोबारा घर जान पर जान से मारने की धमकी दी। जून 2022 में आरोपी मौका पाकर ससुराल आया और छोटी बेटी (13) साल को निकाह करने के बहाने फुसलाकर ले गया।

विज्ञापन
Husband absconded with minor sister-in-law after expelling pregnant wife from home in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में एक युवक गर्भवती पत्नी को छोड़कर नाबालिग साली को फुसलाकर ले गया। युवती की मां ने दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। 16 दिसंबर 2020 को बड़ी बेटी की शादी बिहार के गोपालगंज निवासी इरशाद के साथ की थी। आरोपी यहां तिलपत में किराए के मकान में रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है बड़ी बेटी गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। दोबारा घर जान पर जान से मारने की धमकी दी। जून 2022 में आरोपी मौका पाकर ससुराल आया और छोटी बेटी (13) साल को निकाह करने के बहाने फुसलाकर ले गया। कई महीनों तक जब बेटी का पता नहीं लगा तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर एक साल तक किया दुष्कर्म
वहीं एक अन्य मामले में बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। करीब एक साल तक आरोपी इसी प्रकार से पीड़िता का उत्पीड़न करता रहा। बाद में उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी दोस्ती फेसबुक पर करीब एक साल पहले हुई थी। इसके बाद आरोपी उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती का आरोप है कि इसी बीच आरोपी उससे कई बार पैसे ले चुका है। पीड़िता ने जब उससे शादी करने की बात कही तो आरोपी शादी करने से मुकर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed