फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hunger strike of sanitation workers of the corporation

Faridabad News: निगम के सफाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू

Mon, 25 Sep 2023 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike of sanitation workers of the corporation
निगम के सफाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी सोमवार से पांच दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। पहले दिन निगम मुख्यालय बीके चौक पर निगम के सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया की अध्यक्षता में 51 सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की। दोपहर बाद आक्रोश सभा का आयोजन किया।

नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हरियाणा सरकार सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारों का गुलाम बनाने का काम कर रही है। प्रदेश भर में लगभग 4000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई है। इनमे नगर निगम गुरुग्राम के 3480 सफाई कर्मचारी शामिल हैं। संघ ने छटनी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है। गुरुग्राम के हजारों कर्मचारी 15 अक्टूबर को रोहतक में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली में गुरुग्राम से रोहतक तक पैदल यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed