फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Humidity increased due to sunshine after rain

Faridabad News: बारिश के बाद धूप निकलने से बढ़ी उमस

Mon, 04 Aug 2025 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Humidity increased due to sunshine after rain
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में शनिवार रात से रविवार सुबह 8 बजे तक कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं रविवार की सुबह हल्के बादल छाये थे लेकिन दोपहर होने तक हल्की धूप निकल गई। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला। सोमवार को भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। रविवार को दोपहर में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में आंशिक बादल रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।


बीते कुछ दिनों में फरीदाबाद जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट तो आई है, लेकिन उमस अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। सोमवार को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने की संभावना है। वहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश
शनिवार रात से रविवार सुबह 8 बजे तक धौज में सबसे अधिक 34 एमएम बारिश हुई, जबकि तिगांव में मात्र 4 एमएम वर्षा दर्ज की गई। जिले के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो बड़खल में 28, गौंच्छी में 21, बल्लभगढ़ में 20, मोहना में 17 , दयालपुर में 14 और फरीदाबाद शहर में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed