फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Humanity shamed by gang rape of woman after giving her lift in car: Rao Narendra

कार में लिफ्ट देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म से मानवता शर्मसार : राव नरेंद्र

Fri, 02 Jan 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Humanity shamed by gang rape of woman after giving her lift in car: Rao Narendra
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, पीड़िता के इलाज का खर्च सरकार उठाए, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोमवार रात कार में लिफ्ट देकर महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने बृहस्पतिवार को निजी अस्पताल में भर्ती पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए इस जघन्य अपराध की कड़े शब्दों में निंदा की।
पीड़िता के परिजनों से बातचीत के बाद राव नरेंद्र ने मांग की कि पीड़िता का पूरा उपचार सरकार के खर्च पर कराया जाए तथा मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाई जाए। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को चलती कार से बाहर फेंक दिया, जिससे उसके मुंह और दांत टूट गए तथा हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। राव नरेंद्र ने कहा कि इस तरह की बर्बरता के लिए कानून को कठोरतम सजा सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पुलिस के सुरक्षा दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नए साल की तैयारियों को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही थी लेकिन इस घटना ने उन दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने इस घटना की तुलना दिल्ली के निर्भया कांड से करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं।उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी और हर मंच पर आवाज उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक, विधायक रघुवीर तेवतिया, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, पूर्व प्रत्याशी लखन सिंगला, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed