फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   human trafficking disclose, two arrested including woman

मानव तस्करी का भंडाफोड़, महिला सहित दो गिरफ्तार

Tue, 23 Feb 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
human trafficking disclose, two arrested including woman
फरीदाबाद। 17 वर्षीय किशोरी की सूझबूझ से मानव तस्करी और देह व्यापार का काम करने वाले गिरोह के दो सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया। रविवार देर रात सूचना पर थाना डबुआ पुलिस ने छापा मारकर एक मकान से तीन युवती और दो किशोरियों को मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस के साथ चाइल्ड वेलफेयर संस्था के सदस्य भी मौजूद थे। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के चेयरमैन श्रीपाल करहाना ने बताया कि गिरोह की संचालिका रूही और इजाबुल हक कुछ दिनों पहले असम से दो किशोरियों को एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के बहाने लेकर आई थी। वहां से लाने के बाद आरोपियों ने उनको डबुआ थाना इलाके में स्थित जनता कॉलोनी के एक घर में बंद कर दिया। वहां तीन युवतियां पहले से ही मौजूद थी।
विज्ञापन

उनमें से एक युवती ने किशोरी को बताया कि यहां कोई नौकरी नहीं है। ये लोग गलत काम करवाने के लिए उन्हें होटलों में भेज देते हैं। किशोरी को सारा माजरा समझ आ गया। उसके पास मोबाइल फोन था। किशोरी ने तुरंत कंट्रोल रूम में फोन कर मामले की सूचना दी। पुलिस ने टीम बनाकर मकान पर छापा मारा और वहां से तीन युवतियां और दो किशोरियों को मुक्त करवाया। किशोरियों को पुलिस ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों के साथ भेज दिया। काउंसलिग के बाद किशोरियों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबुआ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोहनपाल ने बताया कि एक 17 वर्षीय किशोरी की सूझबूझ से मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। गिरोह की संचालिका रूही और उसके साथी को कोर्ट में पेश कर दिया है। किशोरियों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें एनआईटी स्थित बाल कल्याण समीति के कार्यालय में बुलाया गया यहां समिति की सदस्य रेणुका, काउंसलर अपर्णा व पूनम की उपस्थित में परिजनों को सौंप दिया गया। तीन युवतियों को पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed