{"_id":"6a49525bcb908ea39e005541","slug":"htet-candidates-could-not-avail-the-benefit-of-the-roadways-bus-service-due-to-a-lack-of-awareness-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74037-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जागरूकता के अभाव में एचटीईटी अभ्यर्थी नहीं उठा पाए रोडवेज बस सेवा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जागरूकता के अभाव में एचटीईटी अभ्यर्थी नहीं उठा पाए रोडवेज बस सेवा का लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बल्लभगढ़ बस डिपो की ओर से छह रूटों पर रोडवेज बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। हालांकि, पर्याप्त प्रचार-प्रसार और जागरूकता के अभाव में शनिवार को परीक्षार्थी इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सके। कई अभ्यर्थी निजी वाहनों, ऑटो और कैब के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। शनिवार को किसी भी रूट पर बस का संचालन नहीं हो पाया।
रोडवेज प्रशासन ने 4 और 5 जुलाई को आयोजित एचटीईटी को ध्यान में रखते हुए सूरजकुंड, सेक्टर-85 बीपीटीपी, सेक्टर-31, सेक्टर-29, ईएसआईसी, केएल मेहता कॉलेज, डीएवी स्कूल और अन्य परीक्षा केंद्रों के लिए छह निर्धारित रूटों पर बसों के संचालन की योजना बनाई है। बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहां परीक्षार्थियों को रूट और परीक्षा केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी का कहना है कि परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां की गई है और निर्धारित रूटों पर बसों के संचालन को लेकर भी तैयार थे लेकिन अभ्यर्थियों के नहीं आने के कारण शनिवार को किसी भी बस का संचालन नहीं हुआ।