फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   How will Baichung and Sunil regional areas be prepared in the absence of facilities in the district?

'कोच हैं पर स्टेडियम नहीं': जिले में पांच साल से नहीं हुआ कोई टूर्नामेंट, हॉकी खिलाड़ियों के पास सिंथेटिक मैदान

Sat, 30 Dec 2023 01:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 30 Dec 2023 01:44 AM IST
सार

फरीदाबाद जिले में फुटबॉल का मैदान तक नहीं है। जिसकी वजह से बीते पांच साल से कोई भी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हुआ है। जिले में सिर्फ दो फुटबॉल कोच हैं। वहीं यहां नाहर सिंह स्टेडियम और सेक्टर 12 खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय माप दंड के दो फुटबॉल मैदान थे।

विज्ञापन
How will Baichung and Sunil regional areas be prepared in the absence of facilities in the district?
फुटबॉल स्टेडियम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ तो बाईचुंग भूटिया, सुनील क्षेत्री जैसे भारत के महान खिलाड़ी शहरों से निकालने की बात होती है। दूसरी तरफ, जिले में फुटबॉल की नई पौध तैयार करने और अभ्यास के लिए फुटबॉल मैदान तक नहीं है। मैदान न होने के कारण फुटबॉल खेल के प्रति खिलाड़ियों का रुझान लगातार कम हो रहा है।
विज्ञापन


पिछले पांच वर्ष से यहां कोई भी फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित नहीं हुआ है। मैदान के अभाव में यहां सिर्फ सिक्स ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले हो सकता है। जबकि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए जिले में दो फुटबॉल कोच तैनात है।
विज्ञापन

आठ फुट छोटा है फुटबॉल मैदान
सेक्टर-12 फुटबॉल मैदान पर हॉकी का सिंथेटिक ट्रैक बनने से फुटबॉल मैदान अंतरराष्ट्रीय मापदंड से करीब आठ फुट चौड़ाई में छोटा हो गया है। जिसके कारण यहां पिछले चार-पांच साल से जिला स्तरीय फुटबॉल का मुकाबला नहीं हो सका है। यहां नाहर सिंह स्टेडियम और सेक्टर 12 खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय माप दंड के दो फुटबॉल मैदान थे।

सेक्टर 12 खेल परिसर में जिला प्रशासन की ओर से 15 अगस्त और 26 जनवरी के कार्यक्रम के लिए फुटबॉल मैदान के पास ही स्टेज बना दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ विभाग की ओर से हॉकी खिलाड़ियों का सिंथेटिक मैदान है। इस कारण फुटबॉल के मैदान की चौड़ाई करीब आठ फुट छोटी हो गई थी। कनिष्ठ और वरिष्ठ आयुवर्ग के मुकाबले के लिए फुटबॉल का मैदान न्यूनतम 110 मीटर लंबा और 75 मीटर चौड़ा होना चाहिए।

इसके बाद दोनों साइड न्यूनतम 10-10 फीसदी जगह खाली होनी चाहिए। इससे खिलाड़ियों को मैच के दौरान दिक्कत न हो। वहीं, नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनने के कारण मैदान छोटा हो गया है, जिससे यहां भी मुकाबले नहीं हो पाते हैं।

विज्ञापन

जिले में दो फुटबॉल कोच है तैनात
जिले में फुटबाॅल की नई पौध तैनात करने के लिए दो कोच तैनात है। इनमें से एक सेक्टर 12 खेल परिसर में प्रशिक्षण देते है, जबकि दूसरा नाहर सिंह स्टेडियम में। सुविधाओं के अभाव में युवा खिलाड़ियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। एक कोच ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि यहां दो सौ से अधिक खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते थे, अब यह संख्या घटकर 60 के करीब रहा गया है।

विज्ञापन

जल्द तैयार होगा फुटबॉल मैदान
फुटबॉल का मैदान जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। नाहर सिंह स्टेडियम में टूर्नामेंट आयोजित हो सकता है, लेकिन वहां लोगों के बैठने की जगह नहीं है। स्टेडियम बनने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। देवेंद्र सिंह गुलिया, जिला खेल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed