{"_id":"696e8b2364f0542ad8018d5b","slug":"hotel-room-given-without-id-police-register-fir-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60780-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिना आईडी के दिया होटल में कमरा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिना आईडी के दिया होटल में कमरा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नेशनल हाईवे स्थित वाईएमसीए चौक के पास बने एक होटल के दो कमरों को बिना आईडी के देने का मामला सामने आया है। गणतंत्र दिवस के चलते पुलिस ने होटल में जाकर रजिस्टर की जांच की। जांच के दौरान कोई भी आईडी प्रूफ नहीं मिला। जिस पर थाना सेक्टर 8 पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
सेक्टर-7 पुलिस चौकी के एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के चलते होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट आदि में ठहरने वाले लोगों की जांच की जा रही है। जांच के तहत पुलिस की टीम ने रविवार को नेशनल हाईवे स्थित वाईएमसीए चौक के पास बने होटल हाईवे व्यू में ठहरने वालों के लिए बनाए गए रजिस्टर को चेक किया। रजिस्टर में दो कमरे बुकिंग होना पाए गए। लेकिन उन दोनों कमरों में रहने वाले लोगों की बुकिंग के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं लिया गया था। जिस पर पुलिस ने होटल संचालक रवि पांचाल से पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक नफे सिंह और प्रबंधक यशपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सेक्टर-सात चौकी इंचार्ज राकेश कुमार कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा दिया है।