फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hospital will come to your door, patients will get treatment

Faridabad News: आपके द्वार पर आएगा अस्पताल, मरीजों को मिलेगा उपचार

Tue, 03 Dec 2024 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hospital will come to your door, patients will get treatment
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की ओर से शुरू की जाएगी अस्पताल ऑन व्हील सेवा
विज्ञापन

जरूरी जांच के साथ दी जाएगी दवा, जनवरी महीने से जिले की सड़कों पर दौड़ेंगी ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की दो बसें

गुरुग्राम की कंपनी की ओर से तैयार की जा रही है बस

हेमलता रावत

फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की ओर से हॉस्पिटल ऑन व्हील सेवा शुरू की जा रही है। जिसमें दूर दराज और देहात एरिया में रहने वाले बीमित व्यक्ति को घर बैठे आसानी से उपचार मिल सकेगा। इसको लेकर गुरुग्राम की एक कंपनी द्वारा दो बसें तैयार की जा रही हैं। जिसमें डॉक्टर के केबिन से लेकर दवा काउंटर और जांच केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा इन बसों में इमरजेंसी के मरीजों को भी तुरंत उपचार दिया जा सकता है। यह सुविधा अगले साल जनवरी में शुरू कर दी जाएगी।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हर रोज करीब 3000 मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। उसके बावजूद दूर दराज व देहात में रहने की वजह से कुछ बीमित व्यक्ति उपचार नहीं ले पाते हैं। उन मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज की ओर से हॉस्पिटल ऑन व्हील सेवा शुरू की जा रही है। इस सेवा के तहत दो बसें दूर दराज व देहात में रहने वाले बीमित व्यक्ति का उपचार करने के लिए उनके घर तक जाएंगी। इस बस में डॉक्टर की सुविधा के साथ कुछ महत्वपूर्ण जांच की जाएंगी। इसको लेकर गुरुग्राम की कंपनी की ओर से बसों को तैयार किया जा रहा है । जिसकी लागत करीब 15 लाख रुपये की है।
विज्ञापन

----



खून की जांच से लेकर एक्स रे की होगी सुविधा

हॉस्पिटल ऑन व्हील सेवा में बस में डॉक्टर का कमरा बनाया जाएगा। जिसमें डॉक्टर मरीज का उपचार करेगा। इसके अलावा दवा का काउंटर होगा। जिसमें सभी महत्वपूर्ण दवा मौजूद होंगी। वहीं इस बस के अंदर खून की जांच, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी होगी। जिसका बीमित व्यक्ति को फायदा मिलेगा। इस अस्पताल में ईएनटी के डॉक्टर द्वारा भी उपचार किया जाएगा। इसका फायदा सबसे ज्यादा बुजुर्ग और दिव्यांग मरीजों को मिलेगा। क्योंकि कई बार मरीज मजबूरी की वजह से अस्पताल में उपचार लेने के लिए नहीं आ पाते हैं। इस बस में आईसीयू उपकरण, इन्फ्यूजन पंप, सिरिंज ड्राइवर, और ऑक्सीजन सिलिंडर जैसे उपकरण होंगे। वहीं गंभीर मरीज को भी अस्पताल पहुंचने से पहले उपचार दे दिया जाएगा। इसमें इमरजेंसी वाली सभी दवा उपलब्ध होंगी। इसके अलावा इस बस में अगर कोई रक्तदान करना चाहता है तो वह भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

इन गांव के लोगों को मिलेगा फायदा
जिले में करीब 100 से अधिक गांव हैं। जहां पर स्वास्थ्य सेवा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। उन गांव के लोगों के लिए यह सुविधा शुरू की जा रही है। इस सेवा का फायदा गांव बादशाहपुर, गांव वजीरपुर, गांव अंगनपुर, गांव पाली, गांव फतेहपुर चंदीला, गांव मोहताबाद, गांव सजाना, गांव अरुआ, गांव चांदपुर आदि को मिलेगा।

------------

इन बसों को गुरुग्राम की कंपनी की ओर से बनाया जा रहा है। जो कि जनवरी के महीने में सड़कों पर दौड़ती हुईं नजर आएंगी। इसका फायदा सबसे ज्यादा दूर दराज और देहात में रहने वाले लोगों को मिलेगा।
डॉ. ए के पांडे, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article