फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hospital opened after three days leave, crowd of patients gathered

Faridabad News: तीन दिन की छुट्टी के बाद खुला अस्पताल, उमड़ी मरीजों की भीड़

Wed, 25 Sep 2024 03:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Hospital opened after three days leave, crowd of patients gathered
अस्पताल के 34 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विधानसभा चुनाव के लिए लगाई गई है ड्यूटी, व्यवस्था संभालने में हुई दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में मरीजों की समस्याएं कम होती दिखाई नहीं दे रही है। वहीं, अस्पताल के 34 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव के लिए लगाई गई है। चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण ओपीडी के कमरों में मौजूद रहने वाले कर्मचारी नजर नहीं आ रहे हैं। जिस कारण ओपीडी के सभी विभागों के दरवाजे पर एक साथ लोगों की भीड़ लग रही है। वहीं, तीन दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल खुलने पर मंगलवार को मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। डॉक्टरों के कमरों के बाहर कर्मचारी न होने के कारण मरीज एक दूसरे के साथ लड़ते हुए दिखाई दिए।

बीके अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1800 से 2000 मरीज इलाज के लिए आते हैं लेकिन तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। अस्पताल की ओपीडी में हर विभाग के बाहर व्यवस्था संभालने के लिए एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को तैनात किया जाता है। जो अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक एक करके डॉक्टर के पास भेजते हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव को लेकर अस्पताल के 34 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। जिस कारण विभाग के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रहती है। इससे मरीजों को काफी दिक्कत होती है। मंगलवार को तीन दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। इस दौरान अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के बाहर कई घंटों तक मरीजों की भीड़ लगी रही। इस दौरान कई मरीज अपनी अपनी बारी के लिए आपस में लड़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में नहीं चल रहे पंखे



बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में व्यवस्थाएं बेहतर नहीं है। विभाग में इंजेक्शन वाले कमरे के पास में पड़े बेड के ऊपर नाम के लिए पंखा लगा है। उस पंखे में पंखुड़ी न होने के कारण बंद पड़ा है। इस दौरान मरीज गर्मी में बेड कर पंजीकरण कार्ड से हवा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



40 नंबर काउंटर से कर्मचारी नदारद



आपातकालीन विभाग के बाहर बने 40 नंबर काउंटर पर मरीजों की एमएलआर (पंजीकरण कार्ड) बनाई जाती है, लेकिन काउंटर पर कर्मचारी नहीं थे। इस दौरान काउंटर के बाहर मरीजों की भीड़ देखने को मिली। मरीज एमएलआर बनवाने के लिए काफी देर तक इंतजार करते रहे। इस बारे में पीएमओ से बात की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।


--
लोगों से बातचीत
हाथ में चोट लग गई थी। सोमवार को छुट्टी होने के कारण मैं डॉक्टर को दिखाने नहीं आ सकी। आज आई तो देखा कि डॉ. के कमरे के बाहर काफी भीड़ है। कई घंटे इंतजार करने के बाद भी मेरा नंबर नहीं आया। वहीं थोड़ी देर बाद डॉक्टर भी चले गए। -सोनिया, सेक्टर-18
--

सबह 11 बजे अस्पताल में हड्डी के डॉक्टर को दिखाने आई थी, लेकिन डॉक्टर कमरे में न होने के कारण बिना दवा के ही वापस जाना पड़ा। -निशा, सेक्टर-21

--
वर्जन
विधानसभा चुनाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों के जाने से अस्पताल में किसी को भी दिक्कत नहीं हो रही है। -डॉ. सविता यादव, पीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article