फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hopes for early resumption of stalled development works in Ballabhgarh

Faridabad News: बल्लभगढ़ में रुके विकास कार्यों के जल्द शुरू होने की उम्मीद

Tue, 06 Oct 2026 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Hopes for early resumption of stalled development works in Ballabhgarh
बैठक में फाइलों को जल्द निकालकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने पर बनी सहमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शहर में लंबे समय से रुके विकास कार्यों को अब गति मिलने की उम्मीद जगी है। नगर निगम बल्लभगढ़ कार्यालय में सोमवार को संयुक्त आयुक्त करण सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में पार्षद, निगम अधिकारियों और शहरवासियों की बैठक हुई। बैठक में लंबित विकास कार्यों की फाइलों को जल्द निकालकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने करीब एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिलाया।

पार्षद दीपक यादव ने अपने वार्ड से संबंधित लंबित विकास कार्यों की फाइलों का मुद्दा अधिकारियों के सामने रखा। उन्होंने बताया कि कई जरूरी कार्यों की फाइलें लंबे समय से लंबित हैं। इसके कारण क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। करीब 10 से 12 महत्वपूर्ण विकास कार्यों की फाइलें लंबित बताई गईं। इन कार्यों की अनुमानित लागत 25 से 30 लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


बैठक में वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि बस्ती में लंबे समय से विकास कार्यों की जरूरत है, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है। लोगों ने अधिकारियों से जल्द मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर संयुक्त आयुक्त करण सिंह भदौरिया और एक्सईएन डालचंद ने आश्वासन दिया कि लंबित फाइलों को करीब एक सप्ताह में निकालने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद संबंधित कार्यों के टेंडर लगाए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकास कार्यों को जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। इसमें एक्सईएन डालचंद, जेई अंकित कुमार, पार्षद दीपक यादव सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed