फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Holika Dahan was done at various places in the city

Faridabad News: शहर में जगह-जगह किया गया होलिका दहन

Sun, 24 Mar 2024 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan was done at various places in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में रविवार को होलिका दहन के अवसर पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। होलिका दहन से पूर्व लोगों ने होलिका स्थल पर जाकर विधि विधान के साथ पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। रात को जगह-जगह शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
शहर में बसंत पंचमी के बाद से ही होली समारोह आयोजित किए जाने का सिलसिला जारी है। रविवार को शहर में जगह-जगह चौक-चौराहों पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए। होलिका दहन से पूर्व लोगों ने होलिका में बड़कुलों के अलावा गुड से बने गुलगुले, हलवा व आटे से बनी मीठी मट्ठियां प्रसाद के तौर पर चढ़ाईं। होलिका दहन से पहले महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर चौक चौराहों पर बनी होलिका का पूजन करने पहुंचीं। महिलाओं ने होली की परिक्रमा करते हुए सूत के कच्चे धागे से होलिका को बांधकर अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की। इसके बाद शुभ मुहूर्त पर मंत्रोच्चारण और फाग गीतों के बीच शहर में जगह-जगह होलिका का दहन किया गया।
विज्ञापन


होलिका दहन के साथ रंगों के उत्सव के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगांड़ों और डीजे पर लोग जमकर थिरके। होलिका दहन के दौरान जगह-जगह देर रात तक लोगों ने जाग कर होलिका दहन के साथ फाग गीतों की मस्ती का आनंद लिया। इस मौके पर शहर के कई मंदिरों में फूलों की होली खेले जाने के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन उत्सव मनाया गया
अग्रवाल सभा सेक्टर-49 में होलिका दहन पर सामूहिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सभा की ओर से आठ फीट का पुतला होलिका दहन में लगाया गया। जहां एक ओर होलिका का पुतला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। सभा की ओर से पूजन स्थल को बड़े ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। पूजन के पश्चात सभी ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अनिल बंसल, विनय, गोपाल गर्ग, राकेश गुप्ता, निखिल मित्तल, मोहित गोयल, अंकुर कंसल, सुमित गुप्ता, हितेंद्र गोयल, रमेश अग्रवाल, अशोक चौधरी, दीपक गुप्ता, पंकज अग्रवाल के अलावा हरीश जैन मुख्य रूप से मौजूद रहे।
--
एनआइटी स्थित महारानी वैष्णो देवी मंदिर में भी फूलों की होली खेली गई। साथ ही पूरे विधि विधान के साथ होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने होलिका की पूजा करते हुए अपने परिवारों के लिए कामना की।
एनआइटी गीता मंदिर में फ्रंटियर बिरादरी की ओर से भी विशेष होली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढकर भाग लिया। इस मौके पर राज्य मंत्री सीमा त्रिखा विशेष तौर से मौजूद रहीं। सभी ने एक-दूसरे का तिलक कर होली की शुभकामनाएं दीं।

होली के गीतों पर जमकर थिरके लोग
मानव सेवा समिति की ओर से आनंद उत्सव के रूप में होली का त्योहार मनाया गया। समारोह में गायिका राशि पाटनी केे गीतों पर मानव परिवार के सदस्यों, खासकर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में मनसा ग्रुप के चेयरमैन नरेश मलिक ने मुख्य अतिथि, आईएमटी एसोसिएशन के प्रधान वीरभान शर्मा ने समारोह अध्यक्ष, जीडी गोयल, मनोज आहूजा, विपिन शर्मा, अनिल मग्गू ने विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने मानव सेवा समिति द्वारा पिछले 25 साल से जनहित में किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए समिति की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed