{"_id":"697a5c936b4cd1a14b008d7e","slug":"hkrn-employees-go-on-strike-at-bk-hospital-affecting-operations-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61479-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में एचकेआरएन कर्मचारियों की हड़ताल, कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में एचकेआरएन कर्मचारियों की हड़ताल, कामकाज प्रभावित
विज्ञापन
हड़ताल के चलते पंजीकरण काउंटर, ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में बुधवार को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सुबह से ही पूर्ण हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते पंजीकरण काउंटर, ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं।
इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को लंबी कतारों और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। जिलेभर में एचकेआरएन के तहत कार्यरत सभी 261 कर्मचारी अस्पताल परिसर में एकत्र होकर हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि एचकेआरएन की ओर से 31 जनवरी तक अनुभव प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके आधार पर उन्हें 58 वर्ष तक रोजगार की गारंटी मिलनी है। लेकिन जिन ठेकेदारों के माध्यम से वे पहले कार्यरत थे, उनमें से कई का देहांत हो चुका है या उनका कोई पता नहीं है। ऐसे में अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन कराना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनका नाम अब तक पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया, जिससे उनका भविष्य असुरक्षित हो गया है।
हड़ताल पर बैठी कर्मचारी सोनिया शर्मा ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वे पिछले करीब 20 दिनों से सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा सहित अन्य अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। अधिकारी एक-दूसरे के पास भेज देते हैं, जबकि अनुभव पत्र अब तक तैयार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कार्यरत सभी 261 कर्मचारी इस समस्या से जूझ रहे हैं और 31 जनवरी दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
हड़ताल की सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनका ब्यौरा अस्पताल स्तर पर ही पीएमओ कार्यालय के माध्यम से एचकेआरएन पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद अधिकांश कर्मचारी सुबह करीब 11 बजे ड्यूटी पर लौट आए, जबकि कुछ कर्मचारी आंशिक रूप से शाम पांच बजे तक हड़ताल पर बैठे रहे।
वर्जन
कर्मचारियों के दस्तावेज अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है और सभी के आवश्यक कागजात जल्द ही पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अस्पताल की सेवाएं सुचारू रूप से चलाना और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिकता है। -डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी