फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hisar's team winner in under 17 fencing

Faridabad News: तलवार बाजी के अंडर 17 में हिसार की टीम विजेता

Wed, 18 Oct 2023 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Hisar's team winner in under 17 fencing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन तलवार बाजी में लड़कियों के अंडर 17 आयुवर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। टीम इवेंट में हिसार की टीम प्रथम स्थान पर रहीं। फरीदाबाद की टीम द्वितीय और जींद तीसरे स्थान पर रहीं। बॉक्सिंग, लॉन टेनिस और बैडमिंटन के प्री क्वार्टर मुकाबले भी हुए।
तलवार बाजी के टीम इवेंट के फाइनल मुकाबले में हिसार की टीम प्रथम स्थान पर रहीं। फरीदाबाद की टीम दूसरे और जींद की टीम तीसरे स्थान पर रही। हिसार की टीम ने फरीदाबाद की टीम को 15-10 से शिकस्त देकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हिसार की टीम ने जींद को 15-6 से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में फरीदाबाद ने पंचकूला को हराया। खबर लिखे जाने तक अंडर 19 और अंडर 14 आयुवर्ग का मुकाबला चल रहा था।
विज्ञापन

इसके अलावा लड़कों के अंडर 17 आयुवर्ग के बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्री-क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला फरीदाबाद के दीपेंद्र और अंबाला के विष्णु के बीच खेला गया। इसमें फरीदाबाद के दीपेंद्र ने बाजी मारी। वहीं, दूसरा मुकाबला पलवल के मोहित और हिसार के वैष्णव के बीच हुआ। हिसार के वैष्णव विजेता रहे। तीसरे मुकाबले में गुरुग्राम के पारस ने नूंह मोहम्मद साहिन को हराया। पानीपत के महेंद्र ने महेंद्रगढ़ के यश को शिकस्त दी। इसके अलावा कई अन्य मुकाबले हुए। वहीं, लड़कियों के अंडर 14 लॉन टेनिस मुकाबले के प्रथम राउंड में यमुनानगर की टीम को वाॅकओवर मिला। वहीं, करनाल की टीम ने पंचकूला और झज्जर की टीम ने अंबाला को हराया। लड़कियों के अंडर 17 आयुवर्ग में रोहतक की टीम ने यमुनानगर, सोनीपत की टीम ने जींद को, गुरुग्राम की टीम ने अंबाला को और करनाल की टीम ने सिरसा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर गई। वहीं, बैडमिंटन का मुकाबला देर शाम शुरू हुआ। प्रतियोगिता के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया, जिला शिक्षा खेल अधिकारी हरवीर अधाना, प्रेम, संतोष, सविता सहित कई पीटीआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed