फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Highway will be closed from Saturday due to construction work

निर्माण कार्य के कारण शनिवार से बंद रहेगा हाइवे

Thu, 01 Jul 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Highway will be closed from Saturday due to construction work
फरीदाबाद। गुरुग्राम नहर पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण शनिवार से नेशनल हाइवे की दोनों सर्विस लेन बंद रहेंगी। दिल्ली से मथुरा की तरफ बल्लभगढ़ फ्लाईओवर की शुरुआत में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। ट्रैफिक विभाग ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

ट्रैफिक प्रभारी राजीव ने बताया कि 3 जुलाई सुबह 9 बजे से बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे वाली दोनों सर्विस रोड बंद रहेगी। बदरपुर से पलवल व पलवल से बदरपुर जाने वाली गाड़ियां फ्लाईओवर के ऊपर से चल सकेंगी। बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के साथ वाले सर्विस रोड से हाईवे पर चढ़कर दिल्ली जाने वाले वाहन सोहना फ्लाईओवर या बल्लभगढ़ बाईपास का प्रयोग करके दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली से पलवल जाने वाली बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के साथ वाली सर्विस रोड को कंस्ट्रक्शन के चलते पहले ही बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed