फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   High-tension wires proving deadly for 'Dak Kanwariyas'; two deaths and 13 cases of electrocution in two years.

Faridabad News: डाक कांवड़ में हाईटेंशन तार बन रहे जानलेवा, दो साल में दो कांवड़ियों की मौत, 13 झुलसे

Tue, 04 Aug 2026 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
High-tension wires proving deadly for 'Dak Kanwariyas'; two deaths and 13 cases of electrocution in two years.
- ऊंचे साउंड सिस्टम और वाहनों पर लगे उपकरणों से बढ़ा खतरा- पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; निर्धारित ऊंचाई रखने और बिजली लाइनों से दूरी बनाने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी से डाक कांवड़ लेने के लिए जाने वाले शिवभक्त 8 अगस्त से हरिद्वार के लिए रवाना होना शुरू हो जाएंगे। डाक कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली की लाइनें हादसों का बड़ा कारण बन सकती हैं। ट्रकों और अन्य वाहनों पर लगाए जाने वाले ऊंचे साउंड सिस्टम और अन्य उपकरण कई बार बिजली के तारों के संपर्क में आ जाते हैं। पिछले दो वर्षों में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 से अधिक कांवड़िये झुलस चुके हैं। हादसों को देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने डाक कांवड़ को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन



ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में डाक कांवड़ वाहनों की ऊंचाई सीमित रखने, वाहनों पर खतरनाक तरीके से बैठने से बचने और ऊंचे साउंड सिस्टम नहीं लगाने की अपील की गई है। पुलिस ने कांवड़ियों से निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करने, डीजे की आवाज तय सीमा में रखने और बिजली लाइनों के आसपास विशेष सावधानी बरतने को कहा है। इसके अलावा प्रशासन ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर डाक कांवड़ वाहनों और पैदल कांवड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने अपील की है कि श्रद्धालु आस्था के साथ-साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed