फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   High speed dumper hit car, six injured, youth returning from birthday party,

तेज रफ्तार डंपर ने कार में मारी टक्कर, छह घायल, जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक, पाली चौक पर हुआ हादसा

Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
High speed dumper hit car, six injured, youth returning from birthday party,
High speed dumper hit car, six injured, youth returning from birthday party,
फरीदाबाद। शनिवार देर रात जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे युवकों की कार में डंपर ने टक्कर मार दी। घटना में छह युवक घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर है। हादसा गुरुग्राम फरीदाबाद रोड स्थित पाली चौक पर हुआ। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसजीएम नगर निवासी नरेश ने सूरजकुंड थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक जनवरी की रात अपने दोस्त आकाश, मोहित, गौरव, दिवेश व जावेद के साथ गौरव की जन्मदिन पार्टी के लिए गुरुग्राम टोल टैक्स के पास होटल में गए थे। वापस आते समय गाड़ी दिवेश चला रहा था। रात करीब एक बजे वे पाली चौक पहुंचे। यहां एक तेज रफ्तार डंपर पाली क्रेशर जोन की तरफ से आया और उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना में सभी को चोटें आई। उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। अंधेरे के कारण वे डंपर का नंबर नहीं देख सके। घटना को अंजाम देने के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। लोगों ने उन्हें इलाज के लिए बीके अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से आकाश को ट्रॉमा सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed