{"_id":"691f6566a0c25abcc00807a4","slug":"high-speed-car-hits-bike-father-in-law-dies-case-registered-faridabad-news-c-24-1-pal1006-119442-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन
पलवल। नेशनल हाईवे-19 पर बामनीखेड़ा गांव के पास स्थित शुगर मिल के नजदीक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ससुर की मौत हो गई, जबकि जमाई मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना बुधवार दोपहर बाद की है। दुधौला गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह अपने ससुर सूर्य प्रकाश के साथ किसी काम से बामनीखेड़ा की ओर जा रहा था। मनोज बाइक चला रहा था और सूर्य प्रकाश पीछे बैठा था। जैसे ही वे हाईवे पर शुगर मिल के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में सूर्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मनोज को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद कार चालक कुछ दूरी पर रुका और फिर गाड़ी लेकर फरार हो गया। मनोज ने भागती गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। वह घायल ससुर को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने सूर्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस वाहन चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। संवाद