{"_id":"69b45f92a5c78011350fb554","slug":"heaters-and-induction-are-the-only-things-that-are-frozen-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64860-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हीटर और इंडक्शन ही जमकर हो रही खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हीटर और इंडक्शन ही जमकर हो रही खरीदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गैस की बढ़ती किल्लत के बीच जिले के आम परिवारों के साथ ही पीजी (पेइंग गेस्ट) में भी इंडक्शन और हीटर पर खाना बनना शुरू हो गया है। ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर 15 के पीजी में तो दो हीटर और दो इंडक्शन का उपयोग अभी से किया जाने लगा है। इसका असर इलेक्ट्रिक दुकानों की बिक्री पर पड़ा है। एनआईटी- 4 और 5, एनआईटी-1, बल्लभगढ़ सहित जिले की तमाम इलेक्ट्रिक दुकानों पर जमकर बिक्री हो रही है। इससे दुकानदार बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि जिन दुकानदारों के पास स्टॉक कम बचा है, वह इनके दामों को बढ़ाकर बेच रहे हैं।
दामों के बढ़ने के बाद भी इनकी बिक्री में कोई कमी नहीं आई है। जो दुकानदार पुराने दामों में ही इन्हें बेच रह हैं, उनका कहना है कि हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए हमें ब्लैक में बेचने की कोई जरूरत नहीं है। बता दें कि जो सामान्य हीटर पहले सौ रुपये के मिलते थे, वह अब 150 और 200 तक में भी मिल रहे हैं जबकि जो इंडक्शन 1800 से 1900 का मिलता था, वह करीब 2200 से 2300 में मिल रहा है।
बातचीत
हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए हमें ब्लैक में बेचने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि कुछ लोग महंगे दामों पर लोगों को इंडक्शन और हीटर बेच रहे हैं।- संजीव चावला, दुकानदार
विज्ञापन
पहले की अपेक्षा हीटर और इंडक्शन दोनों के दाम ही बढ़े हैं। हालांकि इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ऊपर से ही स्टॉक की मारामारी के चलते दाम बढ़ कर मिल रहे हैं।- सुभाष, दुकानदार
युद्ध के कारण गैस की स्थिति पता नहीं कब तक सुधरेगी, ऐसे में अपनी तैयारी करना जरूरी है। इंडक्शन पहले से ही मौजूद था, अब हीटर भी खरीदने आए हैं। -देव चौधरी, खरीदार
अभी तो सिलिंडर भी भरा हुआ रखा है, पर सुन रहे हैं कि हीटर और इंडक्शन भी महंगे हो रहे हैं। ऐसे में सोचा की अभी ही खरीद लूं क्योंकि गैस की स्थिति कब सामान्य होगी, इसके बारे में किसी को नहीं पता है।-वेद पाल, खरीदार