{"_id":"69e11f3e019150945a009b37","slug":"heat-wave-intensifies-mercury-reaches-41-degrees-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67653-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा 41 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा 41 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
आज भी राहत के आसार कम, सावधानी बरतने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी राहत के आसार कम हैं और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
तेज धूप के कारण लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। चिकित्सकों ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक और डीहाइड्रेशन का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अधिक से अधिक पानी पीना, हल्का और संतुलित भोजन करना व धूप में निकलने से बचना बेहद जरूरी है।
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि दोपहर के समय, खासकर 12 बजे से 4 बजे के बीच, घर से बाहर निकलने से परहेज करें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो छाता, टोपी या कपड़े से सिर को ढककर निकलें। साथ ही शरीर को ढका रखें। इसके साथ ही बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।