{"_id":"6a270d141fd650a1cc0aae34","slug":"heat-wave-continues-temperature-reaches-42-degrees-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71948-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गर्मी का कहर जारी, तापमान 42 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गर्मी का कहर जारी, तापमान 42 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
पेय पदार्थों की दुकानों पर बढ़ी भीड़, डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तापमान 43 डिग्री और बुधवार को 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
सोमवार को तेज धूप और हवा की कमी के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही आसमान साफ रहने और तेज धूप पड़ने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों में कम दिखाई दिए। केवल जरूरी कार्य से निकलने वाले लोग ही सड़कों पर नजर आए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों, जूस और पानी का सहारा लेते दिखे, जिससे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई।
बढ़ती गर्मी के बीच डिहाइड्रेशन की समस्या भी सामने आने लगी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तरल पदार्थों का सेवन करने और दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस दोनों का असर बढ़ा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं दिए हैं।