{"_id":"6aa44dc493fba6ecda019c66","slug":"heart-related-check-ups-will-now-be-conducted-at-village-health-centers-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79737-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अब गांव के स्वास्थ्य केंद्रों पर ही होगी हृदय संबंधी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अब गांव के स्वास्थ्य केंद्रों पर ही होगी हृदय संबंधी जांच
विज्ञापन
जिले के 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर टेली ईसीजी की सुविधा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर टेली ईसीजी की सुविधा शुरू की है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्र पर ही मरीज की ईसीजी जांच की जाएगी और रिपोर्ट विशेषज्ञ हृदय रोग चिकित्सकों से प्राप्त होगी। मरीजों को अब हृदय संबंधी जांच के लिए बीके अस्पताल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
इसके माध्यम से मरीजों को प्राथमिक स्तर पर ही हृदय संबंधी समस्या की जानकारी मिल सकेगी और जरूरत पड़ने पर समय रहते उपचार शुरू किया जा सकेगा। टेली ईसीजी टैब आधारित मशीन है। स्वास्थ्य केंद्र पर ईसीजी करने के बाद उसकी डिजिटल तस्वीर और मरीज से संबंधित डेटा देहरादून स्थित एआई कमांड सेंटर भेजा जाता है। वहां विशेषज्ञ हृदय रोग चिकित्सक रिपोर्ट तैयार करते हैं। इसके बाद रिपोर्ट संबंधित स्वास्थ्य केंद्र को भेज दी जाती है। चिकित्सक रिपोर्ट के आधार पर मरीज को आगे के उपचार की सलाह देते हैं।
मोबाइल पर भी मिल सकेगी रिपोर्ट
मरीज अपनी ईसीजी रिपोर्ट मोबाइल पर भी प्राप्त कर सकता है। इससे वह रिपोर्ट को सुरक्षित रखने के साथ जरूरत पड़ने पर दूसरे चिकित्सक को भी दिखा सकता है। विभाग का मानना है कि इस सुविधा से ग्रामीण मरीजों को समय और पैसे की बचत होगी।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर शुरू हुई सुविधा
बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग, सीएचसी खेड़ीकलां, पाली, कौराली, तिगांव, पीएचसी छांयसा, दयालपुर, धौज, मोहना, पल्ला, अनंगपुर, एफआरयू-1 सेक्टर-30, एफआरयू-2 सेक्टर-3 और सामान्य अस्पताल बल्लभगढ़ में टेली ईसीजी सुविधा शुरू की गई है।
वर्जन
टेली ईसीजी से ईसीजी के लिए बीके अस्पताल पर निर्भरता कम होगी। रिपोर्ट विशेषज्ञ हृदय रोग चिकित्सकों से तैयार कराई जाती है और मरीज का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहता है। - डॉ. मनोज बजाज, सहायक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी