{"_id":"64d3bc90574a9e7846001ab6","slug":"health-department-team-will-work-on-micro-plan-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11056-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: माइक्रो प्लान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: माइक्रो प्लान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी काम
Wed, 09 Aug 2023 09:49 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 09 Aug 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
डेंगू के मरीजों की संख्या पांच और मलेरिया के दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ते डेंगू और मलेरिया के मामले को देखते हुए बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनय गुप्ता ने फील्ड कर्मचारियों एवं लैब टेक्नीशियनों और चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग की टीम अब माइक्रो प्लान पर काम करेंगी। इसके लिए वह डोर टू डोर फीवर मास सर्वे चलाएंगी।
उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम भगत ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या पांच और मलेरिया के दो हैं। बरसात के बाद एक सप्ताह में चार डेंगू के मामले आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। स्वास्थ्यकर्मियों को माइक्रो प्लान पर काम करने के लिए कहा गया है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मचारी फीवर मास सर्वे चलाएंगे। टीम डोर टू डोर जाकर बुखार के रोगियों को चिन्हित करेगी और डेंगू व मलेरिया की जांच के लिए ब्लड स्लाइड तैयार करेगी। उसके बाद एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाएंगे और लार्वा को समाप्त करने के लिए दवा का छिड़काव करेंगे। वहीं जिन एरिया व गांव में फागिंग की जरूरत पड़ेगी। यहां पर फॉगिंग अभियान भी चलाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान रखने के लिए कहा गया है। डेंगू के दो मामले वहीं से भी आए हैं। इसके अलावा गांव के ऐसे जोहड़ों को चिन्हित करना होगा जिससे मच्छरों के लार्वा है। उनमें गंबूजिया मछली छोड़ी जाएगी। इस दौरान बैठक उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके यादव, डॉ. गजराज, डॉ. राजेश श्योकंद, डॉ. एमपी सिंह आदि बैठक में मौजूद रहे।