फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   health department raided in bulandshahr

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुलंदशहर में मारा छापा

Tue, 23 Feb 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
health department raided in bulandshahr
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाले महोर्सा गांव में भ्रूण लिंग जांच की सूचना पर पीएनडीटी एक्ट के तहत छापा मारा है। जांच के बाद टीम ने आहार थाना क्षेत्र में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही है, जबकि मुख्य आरोपित अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर भाग गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है जो अलग-अलग शहरों में जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फरीदाबाद के लोग उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर व आसपास शहरों में जाकर भ्रूण जांच करवाते हैं। गुप्त सूचना के आधार पर जांच के लिए टीम गठित की गई। इसमें एक महिला को ग्राहक बनाया गया। महिला ने फरीदाबाद में रहने वाली पार्वती से संपर्क किया और 16 हजार रुपये में गर्भ में पल रहे भ्रूण के पहचान के लिए सहमति बनी। महिला पार्वती की गाड़ी में बैठकर बुलंदशहर चल दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की गर्भवती की गाड़ी का पीछा कर रही थी।
विज्ञापन

बुलंदशहर में प्रवेश करने पर उन्हें बबीता नाम की महिला मिली, जिसने फर्जी ग्राहक को सोहिल नाम के व्यक्ति से मिलवाया। सोहिल महिला को महोर्सा गांव ले गया। वहां पर एक शिविर लगाकर भ्रूण की जांच की जा रही थी। महिला का अल्ट्रासाउंड करके गर्भ में लड़के के भ्रूण की पुष्टि की गई। इसके बाद महिला ने इशारा कर दिया और छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान मुख्य आरोपित अल्ट्रासाउंड मशीन को लेकर फरार हो गया, जबकि सोहिल व अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने बुलंदशहर जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया और पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरजिंदर ने बताया कि फर्जी ग्राहक के अलावा अन्य महिलाएं भी भ्रूण की जांच कराने के लिए आई थी। इसमें अभी और भी गिरफ्तारियां होना संभव है। पुलिस टीम मुख्य आरोपी तलाश में अलग-अलग शहरों में जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed