{"_id":"610d212c12875e1a5763c2d4","slug":"haryana-palwal-67-year-old-marry-19-year-old-already-have-seven-kids-reach-high-court-for-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"67 की उम्र में ले आया 19 साल की दुल्हन: हाईकोर्ट ने दिए पुलिस को जांच के आदेश, पति के पहले से हैं सात बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67 की उम्र में ले आया 19 साल की दुल्हन: हाईकोर्ट ने दिए पुलिस को जांच के आदेश, पति के पहले से हैं सात बच्चे
Fri, 06 Aug 2021 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 06 Aug 2021 05:17 PM IST
सार
गौरतलब है कि हथीन के गांव हुचपुरी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग ईशा ने 19 वर्षीय युवती के साथ निकाह किया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हथीन से एक हैरान करने वाला मामला हाईकोर्ट पहुंचा है जिसके बाद अदालत ने हस्तक्षेप किया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि हथीन के गांव हुचपुरी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग ईशा ने 19 वर्षीय युवती के साथ निकाह किया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी रतनदीप बाली ने बताया कि युवती ने किन हालातों में बुजुर्ग से निकाह किया। इस मामले की जांच की जा रही है। युवती ने मंगलवार को हथीन अदालत में बयान भी दर्ज कराया। बुजुर्ग के सात बच्चे हैं, जोकि सभी विवाहित हैं। उसकी पत्नी की चार साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं, युवती भी पहले से विवाहित है।
राजस्थान के एक गांव में उसका निकाह हुआ है। अब युवती ने बुजुर्ग से निकाह कर लिया। निकाह के बाद प्रेमी जोड़े को युवती के परिवारों वालों की तरफ से धमकियां मिलने लगी हैं। इस पर दंपती ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उच्च न्यायालय ने पलवल के एसपी को निर्देश दिए कि निकाह मामले की जांच कराई जाए और रिपोर्ट न्यायालय को पेश की जाए।