{"_id":"6987935a0a2004dded01dc0c","slug":"haryana-academy-team-wins-day-night-tournament-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62309-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डे-नाइट टूर्नामेंट में जीती हरियाणा अकादमी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डे-नाइट टूर्नामेंट में जीती हरियाणा अकादमी की टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना भूमि क्रिकेट मैदान पर शनिवार को अंडर-17 के डे-नाइट टूर्नामेंट में हरियाणा क्रिकेट अकादमी और नेक्स्ट्रा क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में हरियाणा अकादमी ने नेक्स्ट्रा अकादमी को बेहद आसानी से हरा दिया। 30 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा ने 346 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई नेक्स्ट्रा की टीम सिर्फ 21.5 ओवरों में 156 रनों पर ऑल आउट हो गई। हरियाणा की ओर से अभी ने 53 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली जबकि आयुष ने 29 गेंदों में 67 रन बनाए। नेक्स्ट्रा की ओर से गर्व यादव ने तीन और प्रिंस ने दो विकेट झटके। इसके जवाब में नेक्स्ट्रा की ओर से बल्लेबाजी को आए प्रिंस कुमार ने 58 और गर्व यादव ने 23 रन बनाए, पर अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। हरियाणा अकादमी की ओर से शिव गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार जबकि अभी ने तीन विकेट झटके। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अभी और फाइटर ऑफ द मैच प्रिंस कुमार को घोषित किया गया।