फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Harsh wins in 400 meters race

Faridabad News: चार सौ मीटर दौड़ में हर्ष ने बाजी मारी

Sat, 24 Aug 2024 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Harsh wins in 400 meters race
-दो दिवसीय खंड स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, विजेता जिला स्तरीय खेलों में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-11 और अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। पहले दिन लड़कियों और दूसरे दिन लड़कों के मुकाबले हुए। लड़कों के अंडर-11 आयुवर्ग के 400 मीटर दौड़ में एसआर कॉन्वेंट स्कूल के हर्ष प्रथम स्थान पर रहे। वहीं विद्या सागर इंटरनेशनल स्कूल के पारस द्वितीय और मुजेड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के अनमोल तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर 14 आयुवर्ग के 200 मीटर दौड़ में नालंदा स्कूल का लक्ष्य हुड्डा प्रथम रहे। जबकि छांयसा नव ज्योति स्कूल के हिमांशु द्वितीय और कला मंदिर स्कूल के जतिन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, अंडर-11 आयुवर्ग के 200 मीटर दौड़ में गड़खेड़ा राजकीय हाई स्कूल के नकुल प्रथम, एसआर कॉन्वेंट स्कूल के हर्ष द्वितीय और विद्या सागर इंटरनेशनल स्कूल के पारस तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग के तलवारबाजी के एपी स्पर्धा में प्रतीक प्रथम स्थान पर रहे। अंश द्वितीय और दिव्यांश तृतीय स्थान पर रहे। फॉइल इवेंट स्पर्धा में प्रतीक एक बार फिर पहले स्थान पर रहे। जबकि दिव्यांश द्वितीय और युग शर्मा तृतीय पर रहे। सेबर स्पर्धा में भावेश प्रथम, लक्ष्य द्वितीय और युवराज तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों के एपी स्पर्धा में अंशिका प्रथम और यशिका द्वितीय स्थान पर रही। वहीं फॉइल स्पर्धा में अन्वी प्रथम, आकृति द्वितीय और तनिशा तृतीय स्थान पर रही। सेबर स्पर्धा में काव्या पहले, तनिशा दूसरे और अन्वी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

रस्सा कस्सी में मॉडर्न पब्लिक स्कूल की टीम रही विजेता
लड़कों के अंडर-11 आयुवर्ग में सेक्टर-37 मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रथम, जवाहर कॉलोनी सीनियर श्रीराम मॉडल हाई स्कूल द्वितीय और एडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। वहीं बल्लभगढ़ खंड में मुजेड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम प्रथम, सेक्टर सात कारमेल कॉन्वेंट स्कूल की टीम द्वितीय और सिकरोना राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम तृतीय स्थान पर रही। यह सभी टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी।


----------------------

मेवला महाराजपुर की टीम रही विजेता

कबड्डी के अंडर 14 आयुवर्ग में मेवला महाराजपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम पहले स्थान पर रही। जवाहर कॉलोनी 60 फुट रोड स्थित श्री राम स्कूल की टीम दूसरे और हॉमर्टन ग्रामर स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। बल्लभगढ़ खंड के ऊंचा गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम, मोहना टीएम कॉन्वेंट स्कूल द्वितीय और केएम कॉन्वेंट स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed