फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Happy Card: People preparing to travel, collecting information about tourist places.

हैप्पी कार्ड : घूमने की तैयारी, पर्यटक स्थलों का जानकारी एकत्रित कर रहे लोग

Tue, 11 Jun 2024 04:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
Happy Card: People preparing to travel, collecting information about tourist places.
लोकल रूट पर कार्ड का कम उपयोग कर रहे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एक लाख से कम आय वाले यात्री डिपो में आकर अपना हैप्पी कार्ड ले रहे हैं। डिपो की ओर से हर रोज करीब 300 हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। यात्री हैप्पी कार्ड से गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं। इसलिए वह हैप्पी कार्ड डिपो से लेने के बाद पर्यटक स्थल और धार्मिक स्थलों की भी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। ताकि आने वाले दिनों में परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकें। इसके अलावा परिवार का एक ही सदस्य पूरे परिवार का हैप्पी कार्ड ले सकता है।

डिपो से हर रोज करीब 10 हजार से ज्यादा लोग विभिन्न राज्यों में रोडवेज बस से सफर करते हैं। इनमें परिवार पहचान पत्र के अनुसार एक लाख से कम आय वाले यात्री भी होते हैं। उन यात्रियों के लिए हैप्पी कार्ड योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत हर रोज डिपो में 300 से अधिक यात्रियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगने की वजह से डिपो की ओर से हैप्पी कार्ड वितरित नहीं किए गए थे लेकिन चार जून को आचार संहिता हटने के बाद यात्रियों को एसएमएस आने के बाद से कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


घूमने की बना रहे योजना
जिन लोगों को डिपो की ओर से हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं वह अब गर्मी की छुट्टियों में परिवार के सदस्यों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं। हैप्पी कार्ड लेने के बाद लोग डिपो के पूछताछ केंद्र से पर्यटक स्थल और धार्मिक स्थलों पर जाने वाली रोडवेज बसों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहे हैं ताकि वह अपने परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकें। इस कार्ड से प्रति व्यक्ति एक साल में एक हजार किलोमीटर फ्री सफर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी बस में नहीं चलेगा हैप्पी कार्ड
हैप्पी कार्ड का इस्तेमाल यात्री सिर्फ रोडवेज की सामान्य बसों में ही कर सकते हैं। अभी डिपो की ओर से जयपुर, देहरादून, शिमला और चंडीगढ़ रूट पर एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। अगर कोई व्यक्ति इस कार्ड के जरिए एसी बस में सफर करके घूमने की योजना बना रहा है, तो वह इस कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

इन जगहों पर जा सकते है घूमने के लिए
डिपो की ओर से जयपुर, खाटू श्याम, बालाजी, भरतपुर, देहरादून, हरिद्वार, अमृतसर, शिमला, वेजनाथ, हल्द्वानी, चंडीगढ़ आदि जगहों पर परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। इन सभी रूटों पर हैप्पी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।



-------------
यात्री को अपने साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर वाला फोन लेकर आना है। उसके बाद उनको जो एसएमएस आएगा उसके बारे में डिपो को बताना है। ओटीपी के बाद कार्ड को चालू कर दिया जाएगा। इसके लिए यात्रियों से 50 रुपये शुल्क वसूला जा रहा है। - मुस्तकीन, हैप्पी कार्ड इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed