{"_id":"69dfdf5459f2e8e22f0f47b7","slug":"happiness-food-street-to-be-built-in-sector-12-allowing-you-to-enjoy-delicious-dishes-even-at-night-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67557-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-12 में बनेगी हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट, रात में भी ले सकेंगे लजीज व्यंजनों का जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-12 में बनेगी हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट, रात में भी ले सकेंगे लजीज व्यंजनों का जायका
विज्ञापन
6.73 करोड़ रुपये से किया जाएगा काम, शहर की नाइट लाइफ को भी नई पहचान मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-12 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से पहली हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस योजना पर करीब छह करोड़ 73 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह फूड स्ट्रीट सेक्टर-12 में कन्वेंशन सेंटर के पीछे की तरफ बनाई जाएगी। इस फूड स्ट्रीट में न केवल खाने-पीने के शौकीनों के लिए नया ठिकाना बनेगा बल्कि शहर की नाइट लाइफ को भी नई पहचान मिलेगी। इससे पहले एचएसवीपी पंचकूला जिले में इस तरह की फूड स्ट्रीट विकसित कर चुका है, जिसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। उसी की तर्ज पर अब स्मार्ट सिटी में भी यह रिस्पांस स्ट्रीट बनाई जा रही है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-16 व ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-82 में भी फूड स्ट्रीट विकसित की है। जहां केवल खाने-पीने की दुकानें ही खुली हैं लेकिन अभी तक ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां रात भर खाने की चीजें उपलब्ध रहती हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए एचएसवीपी ने सेक्टर-12 में कन्वेंशन सेंटर के पीछे की तरफ इसी तरह की एक फूड स्ट्रीट विकसित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट में खाने-पीने के साथ अन्य व्यंजनों की छोटी- छोटी दुकानें स्थापित होंगी। एक छोटी स्टेज बनेगी, जहां मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां हो सकेंगी। लोगों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। इसके साथ ही एक वाटर बॉडी में फाउंटेन लगाएं जाएंगे। आकर्षक लाइटों से इस फूड स्ट्रीट को सजाया जाएगा। फूड स्ट्रीट के लिए बाउंड्री वॉल, ऊपर से कवर स्टेज व चलने का रास्ता आदि बनाने की तैयारियां एचएसवीपी ने शुरू कर दी हैं। एचएसवीपी के एसई संदीप दहिया ने बताया कि सिविल वर्क जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।