{"_id":"68dd102b8bd854e023028042","slug":"hanuman-brought-sanjivani-and-saved-laxmans-life-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52594-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संजीवनी लाए हनुमान, लक्ष्मण की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संजीवनी लाए हनुमान, लक्ष्मण की बची जान
विज्ञापन
मेघनाथ का अंत, श्री धार्मिक लीला कमेटी 5 नंबर में देखने को मिली आस्था और रोमांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्री धार्मिक लीला कमेटी 5 नंबर, एम ब्लॉक में मंगलवार रात आयोजित रामलीला में दर्शकों को आस्था और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रथम दृश्य में हनुमान संजीवनी बूटी का पहाड़ लेकर आए, जिसके बाद सुषेण वैद्य ने मूर्छित लक्ष्मण के प्राणों की रक्षा की।
इसके बाद रावण ने अपनी मायावी शक्तियों से माता सीता को राम और लक्ष्मण के कटे हुए सिर दिखाकर भ्रमित किया, लेकिन त्रिजटा ने उन्हें समझाया कि यह सब रावण का छल है। अगले दृश्यों में राम-कुंभकरण संवाद और भयंकर युद्ध के बाद कुंभकरण का वध हुआ। वहीं, रामलीला में मेघनाथ का भी अंत देखने को मिला, जिससे दर्शकों में भक्ति और उत्साह का संचार हुआ। कलाकारों के बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया।