फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hand touched by pillar, teenager dies due to current

बरूजली के खंबे में करंट से किशोर की मौत

Sun, 07 Aug 2022 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hand touched by pillar, teenager dies due to current
फरीदाबाद। बिजली निगम की लापरवाही से रविवार सुबह एक किशोर की जान चली गई। सैनिक कॉलोनी गेट नंबर दो के पास बिजली के खंभे में करंट आया हुआ था। चलते हुए 17 वर्षीय किशोर का हाथ खंभे से टच हो गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान एसजीएस नगर निवासी अंकित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक वह एक वर्कशॉप में छोटा मोटा काम करता था। उसके पिता सैनिक कॉलोनी गेट नंबर दो के पास छोले-कुल्चे की रेहड़ी लगाते हैं। रविवार को अंकित की छुट्टी होने के कारण उसने रेहड़ी लगा रखी थी। पिता किसी काम से बाहर गए थे। दोपहर को एक व्यक्ति ने छोले खाने के बाद सौ रुपये का नोट दिया। खुले पैसे लेने अंकित सड़क के दूसरी तरफ खडे़ रेहड़ी वालों के पास जा रहा था। इस दौरान खंभे से उसका हाथ छू गया और करंट लगने के कारण वह मौके पर ही गिर गया। आसपास के रेहड़ी वालों और राहगीरों ने किसी तरह उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके का मुआयना किया। जांच में पाया कि एक तार खंभे से छू रहा था। बरसात के कारण खंभा गीला हो गया था और उसमें करंट आ रहा था। बिजली कर्मियों ने तार को ठीक तो कर दिया लेकिन समय रहते यह जांच हो गई होती तो किशोर की जान नहीं जाती। एसजीएम नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed