{"_id":"6530139552bf3f90f70f3e41","slug":"had-to-ask-for-money-for-cigarettes-miscreants-from-gurugram-beat-him-up-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15610-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिगरेट के पैसे मांगना पड़ा भारी, गुरुग्राम से आए बदमाशों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिगरेट के पैसे मांगना पड़ा भारी, गुरुग्राम से आए बदमाशों ने की मारपीट
विज्ञापन
दुकानदार और ग्राहक के 30 हजार रुपये लूटकर फरार
फरीदाबाद। खोरी जमालपुर में एक ग्राहक से सिगरेट का पैसा मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। गुरुग्राम से आए बदमाशों ने दुकानदार की जमकर पिटाई की। बदमाश दुकानदार व एक ग्राहक से 30 हजार रुपये भी लूटकर फरार हो गए। थाना धौज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
गांव खोरी जमालपुर निवासी शाकिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कबाड़ का काम करता है। गोदाम के पास ही चाय व बीड़ी-सिगरेट की दुकान भी चलाता है। 15 अक्तूबर की रात मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। उन्होंने उससे सिगरेट मांगी, उसने दे दी लेकिन पैसे मांगने पर झगड़ा करने लगे। इसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और फरार हो गए। कुछ देर बाद कार व मोटरसाइकिल पर सवार होकर 15 बदमाश पहुंचे और उसके साथ दोबारा मारपीट शुरू कर दी। सभी गुरुग्राम से आए थे। आरोप है कि बदमाशों ने उसकी दुकान से करीब 24 हजार रुपये और वारदात के दौरान खरीदारी करने आए एक ग्राहक से भी छह हजार रुपये लूट लिए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो
डेबिट कार्ड बदल कर 10 हजार रुपये निकाले
फरीदाबाद। एनआईटी-3 में जालसाजों ने एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुनील ने पुलिस को बताया कि वह डबुआ कॉलोनी में रहता है। 14 अक्तूबर को वह एनआईटी-तीन स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गया था। पैसे निकालकर जैसे ही जाने लगा, दो युवक आए गए। एटीएम को कैंसिल करने का झांसा देकर उससे कार्ड ले लिया और प्रोसेस को कैंसल कर वापस कर दिए। पीड़ित के अनुसार कुछ देर बाद उसके खाते से 10 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। ठगी का अहसास होने पर उसने बैंक और पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
--
कार का शीशा तोड़ लैपटॉप चोरी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने लैपटॉप चोरी कर लिया। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सेक्टर-87 निवासी अनिल छिलकुरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह दिल्ली में बीएसईएस कंपनी में काम करता हैं। मंगलवार शाम वह कंपनी से घर लौट रहा था। इस दौरान खेड़ीपुल के पास सड़क किनारे कार खड़ी कर सब्जी खरीदने लगा। इस दौरान किसी ने उसकी कार का शीशा तोड़कर सीट पर रखे लैपटॉप चोरी कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
--
शो-रूम में चोरी करते दो दबोचे
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे स्थित शो-रूम से चोरी के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा। मेट्रो थाना की पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान दर्शन और सिकंदर के रूप में हुई है। दर्शन नवादा और सिकंदर गुरग्राम का रहने वाला है।
--
14 पुलिस कर्मियों चुने गए हीरो ऑफ द वीक
फरीदाबाद। ड्यूटी के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले 14 पुलिस कर्मियों को पुलिस की तरफ से हीरो ऑफ द वीक चुना गया है। बुधवार को पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मियों को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र व इनाम देकर सम्मानित किया। पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए कार्यो की चाय पर चर्चा की। हीरो ऑफ द वीक चुने गए पुलिस कर्मियों में महिला थाना सेंट्रल में तैनात सिपाही मुनिष ने आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सेक्टर-37 बाईपास से 15 घंटे में गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस चौकी आईएमटी में तैनात एएसआई समय सिंह, ट्रैफिक पाइंट सोहना मोड पर तैनात एएसआई अनिल और होमगार्ड दिगंबर, थाना एनआईटी में तैनात एएसआई राजकुमार, हेड कांस्टेबल अमित सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल हैं।