फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hacked WhatsApp and duped of Rs 42,000 by posing as a friend

Faridabad News: व्हाट्सएप हैक कर दोस्त बनकर ठगे 42 हजार रुपये

Fri, 29 May 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hacked WhatsApp and duped of Rs 42,000 by posing as a friend
बल्लभगढ़। जालसाजों ने व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर दोस्त बनकर 42 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर थाना बल्लभगढ़ ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 निवासी राजदीप सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को उसके व्हाट्सएप पर एक दोस्त के नंबर से संदेश आया। संदेश में शॉपिंग के लिए 42 हजार रुपये भेजने की बात लिखी थी। जब उसने कॉल करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उसने 42 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन जब पीड़ित ने दोस्त से संपर्क किया, तब दोस्त ने बताया कि उसका व्हाट्सएप अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से हैक कर लिया गया था और उसने किसी से पैसे नहीं मांगे थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed