{"_id":"68472cda467e4a669e07f5c4","slug":"gurugram-auto-driver-arrested-for-selling-bank-account-to-cyber-fraudsters-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44915-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में गुरुग्राम का ऑटो चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में गुरुग्राम का ऑटो चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी पहले डिलीवरी बॉय का काम करता था, खाते में ठगी के 8.26 लाख रुपये आए थे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में गुरुग्राम के ऑटो चालक रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपी गुरुग्राम बसई के भवानी एंक्लेव में रहता है। पहले ये बतौर डिलीवरी बॉय काम करता था। आरोपी के खाते में ठगी के 8.26 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी को लेकर सेक्टर-14 निवासी व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया कि फेसबुक पर दोस्त बनी युवती से बात होती थी। कुछ समय बाद युवती ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। टिप्स के लिए मुनाफे का 30 प्रतिशत हिस्सा लेने की बात कही गई। युवती के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने 12 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर कर दिए। लेकिन बाद में युवती ने उसे ब्लॉक कर दिया और ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए खाताधारक को गिरफ्तार किया है।