फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   GST collection crosses Rs 500 crore in January

Faridabad News: जनवरी में 500 करोड़ के पार पहुंचा जीएसटी कलेक्शन

Wed, 25 Mar 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
GST collection crosses Rs 500 crore in January
पिछले साल के आखिरी तीन महीनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया
विज्ञापन

गौरव मिश्रा

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लिए साल 2026 की शुरुआत आर्थिक मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। जिले ने पिछले साल के आखिरी तीन महीनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए जनवरी माह में जीएसटी संग्रह का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। साल के पहले ही महीने में जिले से कुल 506 करोड़ रुपये का जीएसटी प्राप्त हुआ है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था में आई तेजी का सीधा संकेत है।

इस 506 करोड़ में से सबसे ज्यादा 270 करोड़ का कलेक्शन आईजीएसटी से आया है। वहीं एसजीएसटी से 145 करोड़ रुपये आए हैं जबकि सीजीएसटी से 90 करोड़ और सेस से एक करोड़ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा ऑटो पार्ट्स सेक्टर से आया है। बता दें कि जिले में 10 हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं जो कि ऑटो पार्ट्स का उत्पादन करती हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 के अंतिम तीन महीनों (अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर) में भी संग्रह बेहतर था, लेकिन जनवरी के आंकड़ों ने उन सभी को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष के आखिरी तीन महीनों पर नजर डालें तो अक्तूबर में 470 करोड़, नवंबर में 410 करोड़ और दिसंबर में 408 करोड़ का कलेक्शन रहा था। ऐसे में जनवरी में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करना जिले के व्यापारिक टर्नओवर और टैक्स अनुपालन में सुधार को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि औद्योगिक गतिविधियों में विस्तार और बाजार में बढ़ी मांग के कारण यह उछाल देखने को मिला है। जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि टैक्स चोरी पर लगाम और ऑनलाइन प्रक्रियाओं के सरल होने से व्यापारियों में पारदर्शिता बढ़ी है। जिले के इस प्रदर्शन से उम्मीद जताई जा रही है कि चालू वित्त वर्ष के समापन तक फरीदाबाद राजस्व के नए ऊंचाइयों को छुएगा।

अधिकारियों का कहना है कि उनका लक्ष्य 350 से 400 करोड़ तक के जीएसटी कलेक्शन का रहता है, जो कि वह हर बार प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed