{"_id":"65aab6d93fa8c6b0b70e938e","slug":"grooms-uncle-dies-after-being-hit-by-a-racing-car-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19586-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेस लगा रही कार की चपेट में आकर दूल्हे के चाचा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेस लगा रही कार की चपेट में आकर दूल्हे के चाचा की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेरठ से फरीदाबाद बरात लेकर आए परिवार की खुशियां दो सिरफिरों की हरकत के कारण मातम में बदल गईं। बृहस्पतिवार रात एनआईटी दो रोड पर दो युवक कार से रेस लगा रहे थे। एक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह दौलतराम धर्मशाला के सामने खड़े दूल्हे के चाचा से जा टकराई। घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से यूपी के मेरठ स्थित माली मोहल्ला निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरिद्वार में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार को उनके भतीजे मोहित की शादी थी। बरात मेरठ से फरीदाबाद एनआईटी-दो की दौलतराम धर्मशाला में आई थी। रात करीब सवा बारह बजे खाना खाने के बाद वह बरातियों को बस में बिठाने के लिए धर्मशाला के बाहर खड़े थे। बड़खल तहसील के सामने बस खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनके भाई महेश कुमार को कुचल दिया। गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि टक्कर लगने से महेश कुमार बहुत दूर जाकर गिरे। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक और कार तेज गति से निकल कर गई थी। दावा है कि दोनों कार चालक आपस में रेस लगा रहे थे। एक्सीडेंट के तुरंत बाद पूरी बरात में अफरातफरी मच गई। गंभीर हालत में महेश कुमार को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। थाना कोतवाली प्रभारी हिमांशु ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपी चालक की कार का बंपर मौके पर टूटकर गिर गया था। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। मॉडल देखकर लगता है कि क्रेटा कार से घटना को अंजाम दिया गया।