फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Green Campaign launched, distribution of 30 lakh winter flowering plants

Faridabad News: हरित अभियान का आगाज, 30 लाख शीतकालीन फूलों के पौधों का वितरण

Sun, 30 Nov 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Green Campaign launched, distribution of 30 lakh winter flowering plants
जिले को पुष्पित बनाने की बड़ी पहल, 20 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेंट्रल पार्क सेक्टर-28 में नगर निगम फरीदाबाद की तरफ से शीतकालीन फूल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलखा व सतीश फागना भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर 30 लाख शीतकालीन फूलों के पौधों का वितरण किया गया। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने नगर निगम द्वारा आरंभ किए गए महत्वपूर्ण स्ट्रीट ब्यूटीफुल अभियान की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह पहल शहर को स्वच्छ, आकर्षक और पर्यावरणीय दृष्टि से अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक सुदृढ़ कदम है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम ने विभिन्न प्रजातियों के फूलों वाले पौधों की बड़े पैमाने पर तैयारी और वितरण का कार्य प्रारंभ किया है। करोड़ों की संख्या में उपलब्ध इन पुष्पीय पौधों को न केवल नागरिकों में बांटा जा रहा है बल्कि नगर निगम द्वारा शहर के पार्कों, हरित पट्टियों और प्रमुख चौराहों पर इनके रोपण का कार्य भी व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन



कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि शहर का सौंदर्य तभी पूर्ण होता है जब सार्वजनिक स्थल उतने ही जीवंत और सजीव दिखाई दें जितने हमारे अपने घर दिखते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आज फूलों की अत्यंत विविध प्रजातियां उपलब्ध हैं। ऐसी प्रजातियां जो खिलने पर किसी भी स्थान के वातावरण को सौम्यता और रंगीन जीवन से भर देती हैं। इन पौधों से न केवल घरों और संस्थानों का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि पार्कों और सड़कों के किनारे भी एक स्वागतयोग्य व सुखद वातावरण निर्मित होगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी बड़े और छोटे पार्कों में फूलों के पौधे लगाए जाएंगे, जबकि जिन पार्कों का रखरखाव आरडब्ल्यूए के पास है, उनमें पौधरोपण का कार्य संबंधित आरडब्ल्यूए द्वारा ही सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत लगभग 30 लाख फूलों के पौधे वितरित किए जाने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, जो इस व्यापक पहल के विशाल पैमाने को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि पौधों के रोपण के बाद शुरुआती 15–20 दिनों की देखभाल अत्यंत आवश्यक है। लगभग एक महीने के भीतर इन पौधों में फूल आने लगेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान का व्यापक लक्ष्य कम से कम 20 करोड़ पौधों का रोपण है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। यह लक्ष्य तभी संभव है जब नागरिक, संस्थाएं, आरडब्ल्यूए और नगर निगम मिलकर एक साझी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ें।

अब तक लगभग 50 लाख पौधों का वितरण


एमसीएफ एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा इस माह हरित अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई है। इस अभियान के अंतर्गत करोड़ों की संख्या में तैयार किए गए फूलों वाले पौधों का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। ये पौधे नगर निगम की हॉर्टिकल्चर शाखा एवं विभिन्न नर्सरियों के सहयोग से तैयार किए गए हैं। अब तक लगभग 50 लाख पौधों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदूषण की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित बनाने में नागरिकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed